{"_id":"681d0a6b866c8a235d00f401","slug":"fir-filed-in-case-of-students-death-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-104219-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छात्र की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छात्र की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बहेड़ी। बीकॉम के छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की मां की तरफ से मुख्यमंत्री के दरबार में गुहार लगाने के बाद हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने तीन लोगों को नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव लखनपुर की रहने वाली मोरकली पत्नी नेमचंद का कहना है कि वह अपने पुत्र संजय सिंघानिया और दो बच्चों को साथ लेकर शेरगढ़ बाइपास चौराहे पर किराये के मकान में रहकर बच्चों को पढ़ा रही थी। उसका पुत्र संजय सिंघानिया बीकॉम ऑनर्स कर रहा था।
28 सितंबर को बहेड़ी का रहने वाला मुकेश उसके पुत्र को यह कहकर के ले गया कि उसके अस्पताल में एक चाय के कैफे का उद्घाटन है। अस्पताल उसके घर के पास ही है। उसने छत से देखा कि अस्पताल की छत पर उसके पुत्र के साथ मुकेश, मुकेश का फुफेरा भाई बलवीर, मुकेश का फुफेरा जीजा और दो अज्ञात लोग खड़े थे।
विज्ञापन
उसके बाद वह लोग उसके पुत्र को कैफे में ले गए, जब काफी देर तक पुत्र घर नहीं लौटा तो वह चाय की दुकान और अस्पताल में पूछने गई तो किसी ने कुछ नहीं बताया। कुछ देर बाद पता चला कि उसका पुत्र अस्पताल में मृत अवस्था में पड़ा है। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद