फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR against three including constable for abetment to suicide

सिपाही समेत तीन पर आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर

Sat, 01 Jan 2022 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
FIR against three including constable for abetment to suicide
प्रकीकात्मक
50 हजार रुपये मांगने पर सुमित उर्फ भोलू के खुदकुशी करने का मामला
विज्ञापन

रुपये मांगने का आरोपी सुभाषनगर थाने का सिपाही लाइन हाजिर
बरेली। गणेशनगर कॉलोनी में रहने वाले 28 वर्षीय सुमित उर्फ भोलू की खुदकुशी के मामले में मोहल्ले के ही सनी श्रीवास्तव, अवधेश और मढ़ीनाथ चौकी के सिपाही राजकुमार उर्फ राजू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
रिपोर्ट सुमित के भाई अमित सक्सेना की ओर से थाना सुभाषनगर में दर्ज कराई गई है। अमित का कहना है कि शराब पीने को रुपये न देने पर बृहस्पतिवार को सुमित का कॉलोनी के ही सनी और अवधेश से झगड़ा हुआ था। दोनों ने सुमित को लाठी-डंडों से पीटा और उसका मोबाइल छीन लिया। सुमित शिकायत लेकर थाना सुभाषनगर की मढ़ीनाथ चौकी गया तो सिपाही राजकुमार ने सनी से सांठगांठ के चलते उसे धमकाया और 50 हजार रुपये देने का दबाव बनाया। सुमित को चौकी से भगा दिया और आधे घंटे में रुपये लाकर देने को कहा। इसके बाद लगातार फोन करके दबाव बनाया। रुपये न देने पर घर से थाने तक पीटते हुए ले जाने की धमकी दी, इससे डरकर सुमित ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

सुमित की मौत के बाद मामला गरमाया तो पुलिस पहले इसे निपटाने की कोशिश करती रही, लेकिन जब बात नहीं बनी तो देर रात सनी श्रीवास्तव, अवधेश और मढ़ीनाथ चौकी के सिपाही राजकुमार उर्फ राजू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सिपाही राजकुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मृतक के परिजन की तहरीर पर सिपाही समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच कराई जा रही है। निष्पक्ष कार्रवाई के लिए सिपाही को चौकी से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed