फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR Against FST Magistrate for negligence in Bareilly

Lok Sabha Elections: प्रशिक्षण के दौरान मोबाइल में व्यस्त थे अधिकारी, एफएसटी मजिस्ट्रेट पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 21 Mar 2024 12:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Mar 2024 12:27 AM IST
सार

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही बरतने पर एफएसटी मजिस्ट्रेट विवेक वर्मा पर कार्रवाई की गई है। डीएम के आदेश पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
 

विज्ञापन
FIR Against FST Magistrate for negligence in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में निर्वाचन आयोग के आदेशों की अवहेलना, लापरवाही और शिथिलता बरतने पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देश पर फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (एफएसटी) मजिस्ट्रेट विवेक वर्मा के खिलाफ थाना विशारतगंज में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रशिक्षण के दौरान वह स्मार्टफोन चलाने में भी व्यस्त थे।

विज्ञापन


उप दुग्धशाला विकास अधिकारी विवेक वर्मा को उड़नदस्ता टीम के मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया था। तीन दिन तक क्रमवार प्रशिक्षण के बावजूद निर्वाचन कार्य के प्रति गंभीर नहीं थे। 
विज्ञापन


लापरवाह रवैया, प्रशिक्षण में रुचि नहीं लेने, मोबाइल में सोशल मीडिया, व्हाट्सएप में व्यस्त रहने के कारण कार्यों को नहीं सीख सके। शिकायत पर भी शिथिलता बरत रहे थे। जो सवाल पूछे गए उनके जवाब नहीं दे सके। जिलाधिकारी ने सभी निर्वाचन कार्मिकों को सजग रहकर दिशानिर्देश अनुपालन की हिदायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस टीमों को दिया प्रशिक्षण 
लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने बुधवार देर शाम तक सर्विलांस टीमों को प्रशिक्षण दिया। उन्हें मोबाइल फोन सक्रिय रखने और सजग रहने के लिए कहा है। ताकि त्वरित कार्रवाई हो सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने सभी कार्मिकों को निष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता से दायित्वों के निर्वहन के लिए कहा है। ताकि प्रशासन की छवि धूमिल न हो। लिहाजा, सी-विजिल एप पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण जरूरी है। बताया कि इस एप पर कोई भी व्यक्ति आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी लाइव फोटो अपलोड कर सकता है। 

जरूरी जानकारियां भरकर शिकायत दर्ज करा सकता है। प्राप्त शिकायत पर महज डेढ़ घंटे में निस्तारण होगा। इसके लिए टीम के कार्मिकों को सजग रहना जरूरी है। प्रशिक्षण के दौरान सीडीओ जग प्रवेश, एडीएम प्रशासन दिनेश, एसपी ट्रैफिक शिवराज सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

सीजर मैनेजमेंट सिस्टम की दी जानकारी
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम के तहत एसएसटी और एफएसटी को नकद राशि, कीमती सामग्री, नशीले पदार्थों के परिवहन की निगरानी, अवैध गतिविधियों में संलग्न लोगों की निगरानी, प्राप्त सामग्री को सील करने के बारे में बताया। कहा कि कार्रवाई संबंधित जो रिपोर्ट ऑनलाइन फीड हो गई वह रिकॉर्ड हो जाती है, इसलिए पूरी तरह संतुष्ट होने पर ही रिपोर्ट दर्ज करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed