{"_id":"61e5cfc94dc0167f062d3665","slug":"fir-against-congress-candidate-for-violation-of-code-of-conduct-bareilly-news-bly4728453182","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के उल्लंघन पर आंवला के कांग्रेस प्रत्याशी पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के उल्लंघन पर आंवला के कांग्रेस प्रत्याशी पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरौली। चुनाव आचार संहिता और कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन करने के आरोप में आंवला के कांग्रेस प्रत्याशी ओमवीर यादव और 20 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना सिरौली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वायरल वीडियो के आधार पर उन पर बिना अनुमति भीड़ इकट्ठी कर जनसभा करने का आरोप है।
कांग्रेस प्रत्याशी ओमवीर यादव ने शनिवार को लिलौर गांव में जनसभा की थी जिसमें उनके साथ करीब 40 लोग थे। तमाम गाड़ियों का काफिला भी था। जनसभा के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। भीड़ में तमाम लोग बगैर मास्क भीड़ लगाए हुए थे। उनके बीच आपसी दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा था।
सिरौली पुलिस के मुताबिक सभा की अनुमति नहीं ली गई थी। सोमवार को सिरौली थाने के दरोगा इंद्रेश कुमार की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी और 20 से ज्यादा अज्ञात समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इंस्पेक्टर सिरौली अश्वनी कुमार ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी ने लिलौर में जनसभा की न कोई अनुमति ली थी न सभा में कोविड नियमों को पालन कराया गया। उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन और महामारी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।