फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fine of Rs 55 thousand recovered after removing encroachment

Bareilly News: अतिक्रमण हटाकर वसूला 55 हजार का जुर्माना

Tue, 10 Feb 2026 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 55 thousand recovered after removing encroachment
बरेली। नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार को भी जारी रहा। रामलीला मैदान के सामने, हाटमैन कॉलेज के निकट और अयोध्या नगरी कॉलोनी, मिनी बाइपास रोड क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। रोड किनारे रेता बजरी बेचने वालों समेत अतिक्रमण करने वालों से 55 हजार का जुर्माना वसूला गया। राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। टीम की कई जगह अतिक्रमण करने वालों से नोकझोंक भी हुई, लेकिन टीम ने अतिक्रमण हटा दिया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 55 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed