फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fine of one lakh rupees imposed on the e scooter manufacturing company in bareilly

Bareilly News: मानक से अधिक निकली ई-स्कूटर की अधिकतम रफ्तार, कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना

Thu, 24 Oct 2024 04:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Oct 2024 04:25 PM IST
सार

बरेली में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने चेकिंग के दौरान मंत्रा कंपनी के स्कूटर को पकड़ा। जांच में पता चला है कि स्कूटर 250 वॉट का था, जबकि उसकी अधिकतम गति सीमा 40 किलोमीटर प्रति घंटा थी। जो मानक के विरुद्ध है। इस पर कंपनी पर जुर्माना लगाया गया है। 

विज्ञापन
fine of one lakh rupees imposed on the e scooter manufacturing company in bareilly
ई स्कूटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में ई-स्कूटर की अधिकतम गति सीमा मानक से अधिक पाए जाने पर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने हरियाणा की निर्माता कंपनी मंत्रा पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया है। दरअसल, अधिकारियों ने चेकिंग के दौरान शाहजहांपुर हाईवे पर एक ई-स्कूटर सवार को रोका। स्कूटर की जांच की गई तो पता चला कि वह 250 वॉट का था, जबकि उसकी अधिकतम गति सीमा 40 किलोमीटर प्रति घंटा थी। मानक के अनुसार इस क्षमता की ई-स्कूटर की गति 25 से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके चलते कंपनी पर जुर्माना लगाया गया। 

विज्ञापन


यह है मामला 
चेकिंग कर रहे परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) रमेश चंद्र प्रजापति के मुताबिक स्कूटर सवार ने बताया कि उसने अपना वाहन नकटिया स्थित रजा इंटरप्राइजेज से खरीदा है। इस पर वे लोग शोरूम पहुंचे। कागजात की जांच की तो पता चला कि स्कूटर की अधिकतम गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा है। तीन बार रफ्तार की जांच की गई, लेकिन स्कूटर की गति मानक के विपरीत मिली। शोरूम संचालक ने बताया कि वह हरियाणा के हिसार जिले के खेतमपुर रोड आदमपुर मंडी स्थित मंत्रा कंपनी से ई-बाइक लाकर यहां बेचता है। इसके बाद उन्होंने कंपनी पर जुर्माना लगा दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जालसाजों का खेल: जरी कारीगर के नाम खोली दिल्ली में फर्म... 2.32 अरब का टर्नओवर, आयकर नोटिस आया तो उड़े होश
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

अलग-अलग वॉट के हिसाब से होती है ई-बाइक की अधिकतम गति 
ई-बाइक में लगने वाली मोटरों की क्षमता वॉट में होती है। यह माप की एक इकाई है। एक हॉर्स पावर में 745.7 वॉट होते हैं। वॉट के हिसाब से ही ई-बाइक की अधिकतम गति तय की जाती है। मोटर जितने अधिक वॉट की होगी, वह उतनी ही गति से दौड़ेगी और उसी के हिसाब से भार उठा सकेगी। 

इस तरह तय होती है गति सीमा
मोटर पावर                       -    गति सीमा (मील प्रति घंटे में)
250 वॉट और उससे कम      -   18.0 से नीचे
251 वॉट - 500 वॉट            -    13.0 - 27.0
501 वॉट - 1000 वॉट           -  19.0 - 35.5
1001 वॉट - 2000 वॉट         -  30.3 - 44.0
2001 वॉट - 3000 वाॅट         -  38.4 - 50.0
3001 वॉट और उससे अधिक  -  41.0 - 90.1
(नोट : एक मील 1.6 किलोमीटर के बराबर होता है) 

यह भी जानें 
अधिकतम 25 किमी प्रति घंटा की गति से दौड़ने वाली ई-स्कूटर के लिए पंजीकरण, बीमा, ड्राइविंग, हेलमेट की जरूरत नहीं होती। ई-स्कूटर का वजन 60 किलोग्राम से कम होना चाहिए। निर्माता कंपनी के पास भारत सरकार की एजेंसी की ओर से जारी प्रमाणपत्र होना चाहिए। गति सीमा 25 किमी से ज्यादा होने पर पंजीकरण, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट सभी अनिवार्य हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed