{"_id":"63603cf683b0207542659246","slug":"find-safari-space-in-bareilly-bareilly-news-bly5023984169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में सफारी के लिए बड़ी जगह देखें : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में सफारी के लिए बड़ी जगह देखें : सीएम
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री ने बीडीए उपाध्यक्ष को गरीबों के लिए आवासीय योजनाएं बनाने का निर्देश दिया। बीडीए और नगर निगम के निर्माण कार्यों की रफ्तार को भी धीमा बताते हुए इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया।
बीडीए और नगर निगम के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को शहर में कराए जा रहे अपने निर्माण कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरेली में विकास कार्य तो हो रहे हैं लेकिन इनकी रफ्तार धीमी है। उन्होंने इसमें तेजी लाकर दिसंबर तक सभी काम पूरे करने का निर्देश दिया। बीडीए और नगर निगम को स्मार्ट सड़क बनाने को भी कहा। नगर निगम और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को तेजी से सड़कों के गड्ढे भरने का निर्देश दिया। बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह को गरीबों के लिए योजनाएं बनाने को कहा ताकि उन्हें आवास मिल सकें।
सीएम ने छुट्टा गोवंशीय पशुओं के लिए बनाई गईं गोशालाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पशुओं के लिए बड़ी गोशालाओं का निर्माण कराया जाए ताकि उन्हें आश्रय मिल सके और वे खेतों में भटककर फसलों को नुकसान न पहुंचाएं। जनता को भी परेशानी न हों।
विज्ञापन
बरेली में सफारी के लिए बड़ी जगह देखें
सीएम को बरेली में चिड़ियाघर बनाने का सुझाव दिया गया। उन्होंने इस पर जमीन के बारे में जानकारी ली। कहा, बरेली बड़ी जगह है लिहाजा यहां सफारी भी बन सकता है। इसके लिए जमीन की तलाश करें ताकि मामला आगे बढ़ाया जाए। वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि चिड़ियाघर बनाने के लिए जमीन देखी जा रही है।