फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Financial rights of two village heads seized

Bareilly News: दो ग्राम प्रधानों के वित्तीय अधिकार सीज

Thu, 05 Dec 2024 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 05 Dec 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Financial rights of two village heads seized
बरेली। सरकारी धनराशि के दुरुपयोग और गबन के मामले में ग्राम पंचायत लीलौर और सुनरासी के ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए हैं। इसकी जांच में चार ग्राम पंचायत सचिव व अधिकारी भी दोषी पाए गए हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

रामनगर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत लीलौर बुजुर्ग निवासी अशरफ खां, अहलताज खां समेत कई लोगों ने नाली, खड़ंजा सहित अन्य विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत की थी। जांच में सरकारी धन का दुरुपयोग पाया गया। गांव में दो साल से खुली बैठक नहीं हुई थी, जबकि ग्राम प्रधान रामरोशनी देवी और तत्कालीन सचिव राजीव कुमार सिंह ने स्पष्टीकरण दिया कि वह हर साल खुली बैठक करा रहे हैं। एक माप पुस्तिका पर फर्जी मुहर और हस्ताक्षर पाए गए। इस वजह से ग्राम प्रधान रामरोशनी देवी और सदस्यों के अधिकार सीज कर दिए गए। ग्राम पंचायत सचिव राजीव कुमार सिंह, तत्कालीन सचिव आकाश सागर और ग्राम पंचायत अधिकारी विपिन कुमार सक्सेना भी दोषी पाए गए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह रामनगर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुनरासी में भी वित्तीय अनियमिताएं पाए जाने पर ग्राम प्रधान धर्मपाल मौर्य के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए। यहां भी ग्राम पंचायत सचिव राजीव कुमार सिंह, तत्कालीन सचिव आकाश सागर, सचिन कुमार गंगवार और विपिन कुमार सक्सेना दोषी पाए गए हैं। डीपीआरओ कमल किशोर ने बताया कि सरकारी धन के गबन के मामले में लीलौर व सुनरासी के ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed