फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   finance company workers misbehaved with husband wife in bareilly

Bareilly News: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की गुंडई, बाइक सवार दंपती को सड़क पर रोका... हाथापाई

Sat, 17 Aug 2024 10:59 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Aug 2024 10:59 AM IST
सार

बरेली में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने बीच सड़क पर बाइक सवार दंपती को रोक लिया। युवक ने विरोध किया तो अभद्रता कर हाथापाई कर दी। घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। 

विज्ञापन
finance company workers misbehaved with husband wife in bareilly
युवक से हाथापाई करते फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली में एडीएम कंपाउंड के सामने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने बीच सड़क पर गुंडई दिखाई। बाइक से जा रहे दंपती को बीच सड़क पर रोक लिया और अभद्रता की। किसी ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


युवक शुक्रवार को अपनी पत्नी और एक साल के बच्चे को लेकर अस्पताल जा रहा था। जहां बाइक सवार दो युवकों ने बताया कि हम फाइनेंस कंपनी से हैं, आपकी बाइक पर लोन है। पीड़ित युवक ने कहा कि लोन है तो क्या चलती हुई बाइक से चाबी निकाल लोगे। 
विज्ञापन


दंपती से की बदसलूकी 
इससे पहले फाइनेंस कंपनी के युवकों ने दंपती की बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। साथ ही चाबी निकाल ली। महिला और उसके पति के साथ बदसलूकी करने लगे। महिला बाइक से गिरने से भी बाल-बाल बची। महिला ने बताया कि मैं अपने बच्चे को लेकर अस्पताल डॉक्टर को दिखाने जा रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों युवकों ने महिला की एक न सुनी। बाद में भीड़ जुटी तो युवकों ने बताया कि एक अन्य बाइक की इस बाइक सवार ने फाइनेंस कंपनी में जमानत ली थी। पीड़ित ने पुलिस को कॉल लगाई तो फाइनेंस कंपनी के दोनों युवक गालीगलौज करते चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed