फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Final year examinations will be held at pre-determined centers, program continues

पूर्व निर्धारित केंद्रों पर ही होंगी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं, कार्यक्रम जारी

Wed, 12 Aug 2020 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
Final year examinations will be held at pre-determined centers, program continues
demo photo - फोटो : demo photo

27 अगस्त से शुरू होकर 28 सितंबर तक दो पालियों में होंगी परीक्षाएं

विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने कोरोना संक्रमण के चलते रद्द की गईं स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 27 अगस्त से कराने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 28 सितंबर तक पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ही आयोजित की जाएंगी।
स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कोरोना संक्रमण की वजह से 18 मार्च को बीच में ही रोक दी गईं थीं। नया शैक्षिक सत्र प्रारंभ होने में देरी को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 27 अगस्त से कराने कराने का फैसला किया है। परीक्षा नियंत्रण संजीव सिंह ने परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। परीक्षाएं पूर्व निर्धारित केंद्रों पर ही होंगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है। परीक्षा दो पालियों में सुबह 11 से एक बजे और शाम तीन से पांच बजे तक होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन एमएससी, एमएड, एलएलएम, बीएलएड, बीपीएड और एमफिल सेमेस्टर की परीक्षाएं भी जल्द कराने की तैयारी में है। इसका शेड्यूल भी एक दो-दिन में जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने राजभवन को भेजा 10 साल का रिकॉर्ड

राजभवन ने तमाम अन्य विश्वविद्यालयों के साथ ही रुहेलखंड विश्वविद्यालय से पिछले दस साल का रिकॉर्ड मांगा था कि इस दौरान कितने प्रोजेक्ट तैयार हुए, कितने शोध हुए। शिक्षक सहित अन्य स्टाफ की संख्या क्या है। राजभवन ने इसका विस्तृत ब्योरा विश्वविद्यालय प्रशासन से मांगा था। इस रिकॉर्ड को तैयार करने के लिए कई दिनों से विश्वविद्यालय का स्टाफ लगा था। तमाम पुरानी रिपोर्ट ढूंढने में पसीना बहाया जा रहा था। आखिरकार विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed