फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Final publication of voter list for Lok Sabha Election 2024 in Bareilly

Voter List: वोटर लिस्ट को हुआ अंतिम प्रकाशन, जानिए बरेली मंडल में जिलेवार मतदाताओं की संख्या

Wed, 24 Jan 2024 09:11 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Jan 2024 09:11 AM IST
सार

UP Voter List: बरेली मंडल के चारों जिलों में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। चारों जिलों में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। बरेली में सबसे अधिक 1.36 लाख मतदाता बढ़े हैं। 

विज्ञापन
Final publication of voter list for Lok Sabha Election 2024 in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मंगलवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बाद मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) का अंतिम प्रकाशन हुआ। जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में अब 33,46,048 मतदाता हैं। करीब 1.36 लाख मतदाता बढ़े हैं। 38 हजार 18-19 वर्ष के वोटर जुड़े हैं।

विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि बीते दिनों लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चला था। इसमें 1,36,608 बढ़े मतदाता में करीब 78 हजार पुरुष और 58 हजार महिला हैं। 
विज्ञापन


डुप्लीकेट/मृतक 74,916 मतदाताओं के नाम हटाए गए। 18-19 वर्ष आयुवर्ग के करीब 38 हजार मतदाता जोड़े गए हैं। कुल 33.46 लाख मतदाता में 17,91,364 पुरुष और 15,54,591 महिला वोटर हैं। बताया कि किन्हीं वजहों से अगर किसी का नाम नहीं जुड़ा है, तो वे ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं में अब कुल 24.01 लाख मतदाता 
बदायूं के डीएम मनोज कुमार ने बताया कि मतदाता सूची जारी कर दी गई है। कुल 22,003 नए मतदाता जुडे़ हैं। अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली में कुल 12,87,880 पुरुष, 11,13,024 महिला व 116 तृतीय लिंग के मतदाता है। उन्होंने बताया कि 95 प्रतिशत फॉर्म ऑनलाइन प्राप्त हुए है। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की कि वे अपने नाम की पुष्टि मतदाता सूची से अवश्य कर लें। 

इसके लिए वह जनपदीय वेबसाइट, भारत निर्वाचन आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गयी सूची, टोल फ्री नम्बर 1950 पर फोन करके, वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से अथवा बूथ पर उपलब्ध सूची से जानकारी कर सकते हैं। 

पीलीभीत में ये है स्थिति
पीलीभीत जिले में चलाए गए मतदाता पुनरीक्षण कार्य का समापन हो गया। मंगलवार को इसकी अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया गया। इस बार लोकसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्र में 38,027 मतदाता बढ़े हैं। अब पीलीभीत संसदीय क्षेत्र में कुल 18,20,691 वोटर हो गए।

इस बार मतदाताओं की स्थिति
पीलीभीत सदर में 378362
बरखेड़ा 328416
पूरनपुर 382704
बीसलपुर 361751
बहेड़ी में 369458

एडीएम राम सिंह गौतम ने बताया कि मंगलवार को मतदाता सूची को प्रदर्शित किया गया है। इस बार मतदाता बढ़े हैं। सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों से अपने क्षेत्र की मतदाता सूची को सार्वजनिक करने को कहा गया है।

शाहजहांपुर में 23 लाख से अधिक मतदाता
शाहजहांपुर में प्रशासन ने 2481 मतदेय स्थलों के लिए अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया। पुनरीक्षण में जिले में 1,03,878 मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है। इससे पहले जिले में 22 लाख 18 हजार 224 मतदाता थे। वर्तमान में 23 लाख 22 हजार 102 मतदाता हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed