{"_id":"67745722347592c84d08c3cc","slug":"final-assessment-of-kayakalp-scheme-done-on-chc-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101570-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीएचसी पर कायाकल्प योजना का फाइनल असेसमेंट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीएचसी पर कायाकल्प योजना का फाइनल असेसमेंट किया
विज्ञापन
सीएचसी पर कायाकल्प योजना का फाइल असेसमेंट किया गया।
फरीदपुर। कायाकल्प योजना का फाइनल असेसमेंट सीएचसी पर किया गया। इस दौरान लखनऊ की तीन सदस्यीय टीम ने दवा वितरण, टीकाकरण, लेबर रूम, पैथालॉजी, फॉर्मेसी आदि का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा कर्मी ड्रेस कोड में रहे। टीम ने सीएचसी में मरीजों से बातचीत की, जांच और सुविधाओं के साथ ही साफ-सफाई और संसाधनों की गहनता से जांच की।
सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अनुराग गौतम ने बताया कि सीएचसी को तीन बार कायाकल्प अवार्ड मिल चुका है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, सफाई समेत सात मानकों पर खरा उतरने पर सीएचसी को कायाकल्प अवार्ड में चयनित किया जाता है।
कायाकल्प योजना के फाइनल एक्सटर्नल असेसमेंट में स्टेट टीम ने पैथोलॉजी, चिकित्साधिकारी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष आदि वार्डों को देखा। टीम के सदस्यों ने इमरजेंसी दवाओं को रखने, टीकाकरण सभी स्थानों पर यूजर्स मैनुअल लगाने के निर्देश दिए। कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत एक्सटर्नल असेसमेंट टीम द्वारा सभी पटल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम ने औषधि भंडार, औषधि वितरण, प्रसव कक्ष, ओटी एवं लैब व जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत निशुल्क भोजन व्यवस्था का निरीक्षण किया। वहीं, प्रसूताओं से भोजन के गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन
इस दौरान जिला सलाहकार क्वालिटी अस्योरेंस डॉ. नितिन, डॉ.रवींद्र, सहायक जिला सलाहकार क्वालिटी अस्योरेंस बरेली रामरतन, चिकित्साधिकारी धर्मेंद्र कुमार, डा. तरुण शर्मा, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अनुराग शर्मा आदि रहे। संवाद