फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Filling income tax return People busy all day

आयकर रिटर्न भरने को पूरे दिन जुटे रहे लोग

Sun, 06 Aug 2017 01:28 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 06 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली।
इनकम टैक्स भरने की आखिरी तिथि में दिन भर लोग रिटर्न भरने के लिए जुटे रहे। शनिवार पूरे दिन विभागीय वेबसाइट फर्राटे से चलती रही, इससे देर शाम तक लगभग आयकर दाताओं ने आनलाइन और मैन्युअल रिटर्न भर दिए।
बीते सप्ताह वेबसाइट नहीं खुलने और नेट स्लो चलने से देशभर में शोरशराबा मच गया था। वित्त मंत्रालय तक शोर पहुंचने पर केंद्रीय प्रत्यक्ष बोर्ड ने रिटर्न भरने की तिथि पांच अगस्त तक बढ़ा दी थी। बुधवार से नेट और वेबसाइट सही चलने लगी थी। सीए कंपनियों ने आयकर दाताओं से रिटर्न भरवाना शुरू कर दिया था, इसके बावजूद बचे हुए लोगों ने आखिरी दिन पांच अगस्त देर शाम तक रिटर्न भरे। सीए मनोज मंगल ने बताया कि शनिवार सुबह से शाम तक वेबसाइट ने पूरा साथ दिया, इसलिए कोई समस्या नहीं आयी।
विज्ञापन


आयकर कार्यालय में कम रही भीड़
आयकर कार्यालय ने मैन्युअल रिटर्न भरवाने के लिए विशेष काउंटर खोले और स्टाफ तैनात किया था। शनिवार सुबह से स्टाफ आयकर दाताओं के लिए तैयार हो गया। जोनल कर्मचारी संघ सचिव रविंद्र सिंह खुद देखभाल में लगे रहे। देर शाम तक सिर्फ 55 लोगों ने मैन्युअल आयकर रिटर्न भरा। बताया जाता है कि ज्यादातर मैन्युअल रिटर्न पहले से ही भरे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed