फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   filed a case of sedition an anti-national commentator On Facebook in pilibhit

फेसबुक पर देश विरोधी टिप्पणी करने वाले पर राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज, भाजपा नेता ने दी थी तहरीर

Thu, 21 Feb 2019 08:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 21 Feb 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
filed a case of sedition an anti-national commentator On Facebook in pilibhit
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद जहां पूरे देश में गम और गुस्से का माहौल है वहीं, कुछ लोग लगातार सोशल साइट्स पर अभद्र टिप्पणी कर माहौल खराब करने की कोशिश में जुटे हैं। बरखेड़ा के बाद अब पूरनपुर क्षेत्र से मामला सामने आया है। इसमें न सिर्फ देश विरोधी टिप्पणी की गई, बल्कि पाकिस्तान के पक्ष में जुमले लिखे गए। इसकी भनक लगने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर के संभ्रांत लोगों ने विरोध करते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पूरनपुर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ देशद्रोह और आईटी एक्ट की धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


भावनाओं को भड़काने की कोशिश करते हुए वली हसन नामक युवक ने सोशल साइट्स पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। इसमें देश विरोधी नारे लिखने के साथ ही पाकिस्तान के पक्ष में कई बातें लिखी गई। फेसबुक पर वायरल हो रही पोस्ट का पता लगते ही पूरनपुर में इसे लेकर आक्रोश दिखाई दिया। बृहस्पतिवार को भाजपा के नगर महामंत्री सुरेश आजाद समेत कई कार्यकर्ता कोतवाली जा पहुंचे। यहां फेसबुक पर वली हसन की ओर से डाली गई पोस्ट दिखाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। इस बीच नगर के कई अन्य लोग भी कार्रवाई की मांग को लेकर जमा हो गए। कोतवाली पुलिस ने आला अधिकारियों से बातचीत की, जिसके बाद अफसरों से निर्देश मिलते ही मामले में कानूनी कार्रवाई की गई है। इंस्पेक्टर पूरनपुर केके तिवारी ने बताया कि मोहल्ला गनेशगंज निवासी अनुराग मिश्रा की तरफ से आरोपी वली हसन के खिलाफ देशद्रोह और आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ शाहजहांपुर के खुटार में भी कार्रवाई 
देश विरोधी टिप्पणी करने पर आरोपी वली हसन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सिर्फ पूरनपुर कोतवाली में ही नहीं हुई है। इसके अलावा शाहजहांपुर जिले के खुटार थाने में भी उसकी इस हरकत के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता आगे आए। विहिप के खुटार के प्रखंड मंत्री संतोष बाजपेई ने मामले की तहरीर दी, जिसके आधार पर खुटार थाना क्षेत्र के गांव नगरा निवासी वली हसन, मोहल्ला गांधीनगर निवासी आफताब, नगरा निवासी इमरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व बरखेड़ा में दर्ज हुई थी रिपोर्ट 
पुलवामा कांड को लेकर सोशल साइट्स पर देश विरोधी आपत्तिजनक टिप्पणी डालने का एक मामला तीन दिन पहले बरखेड़ा थाना क्षेत्र से भी सामने आ चुका है। कस्बा निवासी शहवाज हुसैन ने भी एक पोस्ट कर दी थी। जिसके बाद हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई। उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। बरखेड़ा पुलिस इसके पीछे परिवार समेत मकान को ताला लगाकर आरोपी के भागने की बात कह रही है।


पूरनपुर से एक मामला सामने आया है। इसमें तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। सामने आए तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
- मनोज कुमार सोनकर, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed