फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Filaria campaign: dispense medicine to 8148 patients at CM Arogya Mela

फाइलेरिया अभियान की शुरुआत, जिले में लगे 71 कैंप

Sun, 16 Feb 2020 10:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
Filaria campaign: dispense medicine to 8148 patients at CM Arogya Mela
मेडिकल कैंप। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में फाइलेरिया अभियान की शुरुआत की गई। आरोग्य मेले के 71 कैंप लगाए गए, जिसमें 8148 मरीजों का रजिस्ट्रेशन कर उन्हेें दवा दी। यह अभियान फाइलेरिया से प्रभावित 30 जिलों में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुभाष नगर पीएचसी में अभियान का शुभारंभ सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने मरीजों को फाइलेरिया की दवा खिलाकर किया। वहीं जिला मलेरिया अधिकारी डीआर सिंह ने अगरास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेरगढ़ के वसुंधरन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और रिछा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर फाइलेरिया की दवा खिलाई। उन्होंने कहा कि जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए फरवरी से हर रविवार सभी शहरी एवं ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत लिम्फैटिक फाइलेरियासिस के उन्मूलन के लिए 17 से 29 फरवरी तक मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) राउंड चलाया जायेगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मी घर घर जाकर फाइलेरिया लोगों की दवा खिलाएंगे। आरोग्य मेले में 71 कैंप लगाकर 161 डाक्टर्स और 392 स्वास्थ्य कर्मियों ने 8148 मरीजों के रजिस्ट्रेशन कराकर दवा दी गई। जिसमें 3149 पुरुष, 3664 महिला और 1335 बच्चे शामिल थे। गंभीर रोग से पीड़ित 168 मरीजों को रेफर किया गया।
विज्ञापन

क्या है फाइलेरिया
फाइलेरिया या हाथीपांव रोग में शरीर के अंगों में सूजन आती है। यह रोग मच्छर के काटने से ही फैलता है। डब्लूएचओ के अनुसार फाइलेरिया दुनिया में दीर्घकालिक विकलांगता के प्रमुख कारणों में एक है। आमतौर पर बचपन में होने वाला यह संक्रमण लिम्फैटिक सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है। इसका इलाज न किया जाए तो इससे शारीरिक अंगों में असामान्य सूजन होती है। पैरों में सूजन और हाइड्रोसील आदि गंभीर बीमारियां होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीए की दवा से कई लाभ
फाइलेरिया से बचाव के साथ एमडीए दवाइयों से कई दूसरे लाभ भी हैं। यह आंत के कृमि का भी इलाज करती है। जिससे खासकर बच्चों के पोषण स्तर में सुधार आता है। प्रभावित क्षेत्र में रह रहे समुदाय में सभी लोगों को फाइलेरिया के संक्रमण होने का खतरा रहता है। मेले में सलाह दी गई कि सभी लोग एमडीए या फाइलेरिया रोधी दवाइयों का सेवन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed