{"_id":"761002be179fa3b52c3128c6e8fa1c59","slug":"fights-bike-lifted-and-set-on-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े, बाइक उठाई और आग लगा दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े, बाइक उठाई और आग लगा दी
बरेली
Updated Mon, 23 Nov 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
बरेली। गांधीनगर के एक कोचिंग सेंटर में मामूली बात पर झगड़ने वाले तीन छात्रों ने अपने ही साथी की बाइक को आग के हवाले कर दिया। मामला खुला तो चारों के परिवार के लोगों के होश उड़ गए। पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया है। हालांकि दोनों पक्षों के लोगों ने समझौता कर लिया है।
थाना प्रेमनगर के शास्त्रीनगर निवासी रिटायर्ड सूबेदार के बेटे की कोचिंग के सामने ही बाइक के साइकिल में टक्कर मारने पर तीन छात्रों से विवाद हो गया था। तीनों लड़के उसके साथ ग्यारहवीं में पढ़ते हैं। मंगलवार को रिटायर्ड सूबेदार का बेटा कोचिंग में पढ़ने के लिए आया तो उसकी बाइक गायब हो गई। शक के आधार पर उसके परिवार वालों ने उन्हीं छात्रों का नाम पुलिस को बताए जिनसे विवाद हुआ था। पुलिस ने बाइक की छानबीन की तो तीनों छात्र घबरा गए। किसी ने उन्हें बताया तो आप लोगों के फिंगर प्रिंट्स बाइक पर आ गए हैं। बाइक चोरी का मुकदमा लिखने पर सजा होनी तय है। इस पर तीनों छात्रों ने प्लानिंग कर बाइक को जलाकर सिद्धि विनायक कॉलेज के पीछे फेंक दिया। रविवार को मामला खुलने पर पुलिस ने तीनोेें छात्रों को उठाया तो उन्होंने ही जली हुई बाइक को बरामद करा दिया। मामूली सी बात पर बाइक फूंकने जैसा कदम उठाने वाले छात्रों की हरकत के बारे में जानकर परिवार वाले भी हैरान थे। तीनों छात्रों के परिवारीजनों ने किसी तरह से रिटायर्ड सूबेदार के परिवार वालों को मना लिया और मामला बिना कार्रवाई के ही निपटा लिया। आरोपियों के परिवार वाले बाइक का नुकसान देने के लिए राजी हो गए। प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह ने बताया कि चारों नाबालिग छात्र थे। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया।