{"_id":"67857d9142c0d5b53b0eae1c","slug":"fighting-over-land-measurement-three-injured-from-one-side-bareilly-news-c-4-1-bly1039-560924-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जमीन की पैमाइश को लेकर मारपीट, एक पक्ष के तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जमीन की पैमाइश को लेकर मारपीट, एक पक्ष के तीन घायल
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव सैंजना में जमीन की पैमाइश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
पीड़िता त्रिवेनी देवी निवासी गांव सैंजना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह राजस्व टीम के निर्देश पर खेत की पैमाइश कराने खेत पर अपने परिजनों के साथ सोमवार दोपहर दो बजे गई थी तो वहां पर पहले से घात लगाए बैठे छह लोग मिले। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों एवं धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें उनके परिवार के सत्यम, शिवम और देव सिंह गंभीर घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने बमुश्किल सभी को बचाया, नही तो आरोपी जान से मार देते।
आरोपी उसकी जमीन पर काफी समय से कब्जा जमाए बैठे हैं। पुलिस ने तीनों घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। प्रभारी थानाध्यक्ष मीरगंज देवेन्द्र सिंह ने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद