{"_id":"662064a39ac112a61f0dd9e4","slug":"fighting-inside-the-police-post-for-half-an-hour-video-goes-viral-bareilly-news-c-4-vns1013-384220-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चौकी के अंदर आधा घंटा मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चौकी के अंदर आधा घंटा मारपीट, वीडियो वायरल
Thu, 18 Apr 2024 05:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बुधवार आधी रात में चौकी चौराहा पुलिस चौकी में दो पक्षों में आधे घंटे तक मारपीट हुई। यह नजारा देखकर वहां से गुजर रहे राहगीर भी आश्चर्य में पड़ गए। बाद में सीओ प्रथम चौकी पहुंचे। दोनों पक्ष के कुछ लोगों को कोतवाली ले गए। अब घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
बटलर प्लाजा के पास कुछ लड़के आइसक्रीम का ठेला लगाते हैं। रात 11:45 बजे ग्राहकों को बुलाने की बात पर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। कहासुनी थोड़ी ही देर में मारपीट में बदल गई। फिर ये लोग एक-दूसरे को पीटते हुए खींचकर पुलिस चौकी के अंदर ले गए। वहां भी मारपीट जारी रही।
बताते हैं कि चौकी का अधिकतर स्टाफ चुनाव और सुरक्षा ड्यूटी में बहेड़ी और पीलीभीत के लिए रवाना हो गया है। यहां जिन होमगार्ड जवानों की तैनाती थी, वे भी उस वक्त वहां मौजूद नहीं थे। इस वजह से हंगामा कर रहे लोग चौकी में ही एक-दूसरे को पीटने लगे। करीब आधे घंटे तक यह मारपीट चली। कभी पहला तो कभी दूसरा पक्ष हावी हो रहा था। इस दौरान बाहर भी भीड़ जुट गई। पुलिस विहीन चौकी में हो रही मारपीट और हंगामे का लोगों ने वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव मौके पर पहुुंचे। दोनों पक्षों के कुछ लोगों को पकड़ लिया। पुलिस इन्हें कोतवाली ले जाने लगी तो समुदाय विशेष के लोग सीओ पर ही दबाव बनाने लगे। हालांकि, सीओ ने किसी की नहीं सुनी और आरोपियों को कोतवाली ले गए।
-- -
दोनों पक्षों में किसी बात पर मारपीट हुई, इसकी जांच की जा रही है। दोनों पक्ष के कुछ लोगों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है, इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - पंकज श्रीवास्तव, सीओ प्रथम