फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fighting at quota shops to get free ration

मुफ्त का राशन पाने के लिए कोटे की दुकानों पर मारामारी

Thu, 16 Apr 2020 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Fighting at quota shops to get free ration
जसौली में मुफ्त का राशन पाने के लिए लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कोरोना का खतरा भूलकर सुबह चार बजे से ही लगी जबरदस्त भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार

विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन में गरीबों को राहत देने के लिए बांटे जा रहे मुफ्त के राशन के लिए कोटे की दुकानों के बाहर जबरदस्त भीड़ लगी रही। कोरोना का खतरा भूलकर लोग एक दूसरे से सटकर खड़े थे। दुकानदारों ने भी कई जगहों पर सुरक्षा घेरे नहीं बनाए थे। डीएम के आदेश के बावजूद पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने शेड्यूल का पालन नहीं किया। कोटे की दुकानों पर सुबह चार बजे से उमड़ी भीड़ में कइयों को सर्वर डाउन होने की वजह से राशन नहीं मिल पाया।
कोटे की करीब 1800 दुकानों पर करीब आठ लाख अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के लिए पांच किलो प्रति यूनिट के हिसाब से मुफ्त राशन का वितरण शुरू किया गया। भीड़ रोकने के लिए डीएम नितीश कुमार ने एक दिन पहले ही डीएसओ सीमा त्रिपाठी को शेड्यूल जारी करने और सभी दुकानों के बाहर करीब एक किलोमीटर तक पेंट से सुरक्षा घेरे बनवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन कोटेदारों ने न तो कोई शेड्यूल जारी किया और न ही भी दुकानदारों ने सुरक्षा घेरे ही बनवाए। इसका नतीजा ये हुआ कि कोटे की दुकानों पर भारी भीड़ लग गई। बंसीनगला में कोटे की दुकान पर सुरक्षा घेरे नहीं बने थे। लोग भीड़ लगाए राशन पाने के लिए मारामारी मचाए हुए थे। बाकरगंज में कोटे की दुकान के बाहर काफी भीड़ लगी थी। अधिकांश लोग मास्क नहीं पहने थे। सर्वर डाउन होने की वजह से कोटेदार काफी धीमी गति से राशन का वितरण कर पा रहा था। संजयनगर में स्टेडियम रोड के पास राशन पाने के लिए सुबह चार-पांच बजे से ही लाइन लगाकर खड़े हो गए हैं। तेज धूप होने की वजह से लोगों ने सुरक्षा घेरों में बोरियां रख दी और खुद छांव में भीड़ लगाए सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर रहे थे। जसोली में भी कोटे की दुकान के बाहर काफी भीड़ लगी हुई थी। यही हाल कोटे की तमाम अन्य दुकानों का भी रहा।
विज्ञापन

सुभाषनगर में होम डिलीवरी के बजाय कोटे की दुकान पर ही बंटा राशन

बरेली। हॉटस्पॉट घोषित किए जाने के बाद ये नियम बनाया गया था कि सुभषानगर में कोटे दुकान से राशन वितरण न करके घर-घर पहुंचाया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बुधवार को सुुुुभाषनगर की दुकान पर भी उपभोक्ताओं की भीड़ लगी थी। जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी ने बताया कि सुभाषनगर सहित सभी जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया जा रहा है। उन्होंने खुद कई दुकानों को भी चेक किया है। सुभाषनगर की बात है तो कुछ संवेदनशील एरिया में लोगों के घरों पर राशन पहुंचा दिया जाएगा। चूूंकि पूरे इलाके में बड़ी संख्या में उपभोक्ता है। इसलिए वहां राशन पहुंचा पाना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed