फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fight with knves

बच्चों को लेकर हुए विवाद में चले चाकू

Sun, 26 Jul 2020 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
fight with knves
बरेली। कोतवाली के आजमनगर इलाके में बच्चों को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों के बीच लाठी डंडे चल गए। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज करने के बाद घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के आजमनगर निवासी नाजमा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बच्चों का पड़ोस में रहने वाले सिवरान और अयान के बच्चों के साथ खेल-खेल में झगड़ा हो गया था। उसके बाद आसपास के लोगों ने बच्चों का विवाद शांत करा दिया। बच्चों ने जब घर आकर घटना की जानकारी दी तो वह इसकी शिकायत लेकर सिवरान के घर पहुंची। आरोप है तभी उसके परिवार के लोगों ने उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी। चीखपुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग जब बचाने आए तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। नाजमा का आरोप है कि पड़ोसियों ने उन्हें चाकू और लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में नाजमा, तबस्सुम, शाहरुख, अयान, फरीदा को चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घायलों को मेडिकल कराने के बाद एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed