फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fight over plot dispute, neighbor dies the next day

Bareilly News: प्लॉट के विवाद में मारपीट, दूसरे दिन पड़ोसी की मौत

Wed, 20 Aug 2025 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Fight over plot dispute, neighbor dies the next day
परिवार ने समझौते के बाद सदमे से मौत का आरोप लगाया, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बरेली। डोहरा गौंटिया में एक प्लॉट को लेकर चल रहे विवाद में पड़ोसियों में मारपीट के बाद रिपोर्ट कराने वाले 55 वर्षीय राजेश उर्फ पप्पू की दूसरे दिन सोमवार रात मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने दबाव डालकर समझौता कराया, इससे सदमे में राजेश की मौत हो गई। मामले में दोबारा रिपोर्ट लिख ली गई है।
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि डोहरा गौंटिया निवासी राजेश कुमार का पड़ोसी श्याममूर्ति आदि से एक प्लॉट को लेकर विवाद और मुकदमेबाजी चल रही है। 17 अगस्त की रात दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया। इसमें श्याममूर्ति पक्ष पर पिटाई करने का आरोप लगाया गया था। राजेश के भतीजे 16 साल के मोहित को नाक पर चोट आई थी। परिजनों ने उस वक्त तहरीर नहीं दी। अगले दिन 18 अगस्त को दोपहर बाद राजेश की ओर से तहरीर आई, इसमें घर में घुसकर पिटाई के आरोप श्याममूर्ति पक्ष पर लगाए गए। पुलिस ने इसमें चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने समझौते की बात कहकर कार्रवाई न करने का अनुरोध किया था। सोमवार देर रात सूचना मिली कि राजेश की मौत हो गई है। शव अस्पताल के सामने एंबुलेंस में रखा है। राजेश के परिजनों ने नई तहरीर देकर बताया कि मारपीट की घटना को लेकर राजेश कुमार सदमे में थे। आशंका जताई कि शायद बेइज्जती व सदमे की वजह से उनकी मौत हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि नई तहरीर के आधार पर भी रिपोर्ट लिख ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें मौत की वजह स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। राजेश के परिवार में पत्नी व चार बच्चे हैं। वह खेती किसानी करके परिवार पालते थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed