{"_id":"5ebaf7dd8ebc3e90a359bf74","slug":"fight-between-two-family-bareilly-news-bly405647456","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशगढ़ में महिलाओं के बीच विवाद के बाद दो परिवारों में पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीशगढ़ में महिलाओं के बीच विवाद के बाद दो परिवारों में पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीशगढ़ (बरेली)। जाफरपुर गांव में उपले रखने को लेकर दो पड़ोसी परिवारों की महिलाओं में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों परिवारों के पुरुष आमने-सामने आ गए और उनमें पथराव होने लगा। दोनों परिवारों के अलग समुदाय के होने के कारण इलाके में सांप्रदायिक झगड़े का शोर मच गया। एसएसपी ने सीओ मीरगंज को तुरंत मौके पर भेजकर जांच कराई तो मामला दो परिवारों के बीच आपसी झगड़े का निकला। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
मंगलवार पूर्वान्ह 11 बजे जाफरपुर में जागनलाल की पत्नी हीराकली और पुत्री नीलम खेत में उपलों का बटिया लगा रही थीं। इसी बीच दूसरे समुदाय के पड़ोसी परिवार की महिलाएं वहां पहुंचीं और बटिया लगाने से रोकने लगीं। हीराकली और उनकी बेटी नीलम ने विरोध किया तो उनमें कहाससुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर दोनों परिवारों के पुरुष लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। उनमें पथराव भी होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने जागनलाल की तहरीर पर नवी अहमद, शकील और इमराना और दूसरे पक्ष की रुखसाना की तहरीर पर जागनलाल, हीराकली और नीलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ बहेड़ी रामानंद राय ने बताया कि सांप्रदायिक झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो उपले रखने का झगड़ा सामने आया। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने बताया कि दो परिवारों में आपसी विवाद था। इसमें कार्रवाई कर दी गई है।