{"_id":"6830e063bab3c3d7e506c7b9","slug":"fight-between-students-compromise-reached-late-night-bareilly-news-c-4-lko1064-647133-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छात्रों में मारपीट, देर रात हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छात्रों में मारपीट, देर रात हुआ समझौता
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में शुक्रवार को दो छात्रों के बीच मारपीट हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही रुविवि प्रशासन से संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे तब कहीं देर रात दोनों में समझौता हो सका। रुविवि के पुस्तकालय में सीट को लेकर दो छात्रों में बहस होना शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक आ गई। इस दौरान एक छात्र के सिर पर चोट लगने से खून निकलने लगा। सूचना मिलते ही सुरक्षा प्रभारी सुधांशु शर्मा मौके पर पहुंच गए। मौके पर छात्रों की भीड़ जुटता देख सुरक्षा प्रभारी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
इसके कुछ देर बाद आई पुलिस दोनों ही छात्रों को रुहेलखंड पुलिस चौकी ले गई। इसके बाद कुछ ही देर में अन्य छात्र भी चौकी पर पहुंच गए और दोनों में पुलिस के सामने ही विवाद होने लगा। इसके बाद सभी को बारादरी थाने भेज दिया गया। वहां पहुंचने के बाद देर रात दोनों ही पक्षों में समझौता हो गया। संवाद