फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fight between Barati and Gharati over Golgappa in Bareilly

बरात में गोलगप्पों ने कराई जूतम-पैजार: दूल्हे के चाचा और दुल्हन का भाई भिड़ा, फिर अखाड़े में बदला शादी वाला घर

Sun, 16 Jun 2024 08:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 16 Jun 2024 08:45 PM IST
सार

बरेली के भमोरा क्षेत्र के एक गांव में आई बरात में गोलगप्पों को लेकर बवाल हो गया। बराती और घराती पक्ष के लोग भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। इससे दूल्हे के पिता समेत सात लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Fight between Barati and Gharati over Golgappa in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली के भमोरा क्षेत्र में बरात में गोलगप्पे ठीक से खिलाने की बात कहने पर दुल्हन के तहेरे भाई व दूल्हे के चाचा के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसमें दूल्हे के पिता समेत सात लोग घायल हो गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई। भमोरा थाने में दोनों पक्षों ने तहरीर दी लेकिन बाद में समझौता हो गया।

विज्ञापन

 
भमोरा निवासी नन्हे कश्यप की पुत्री की बरात शनिवार रात करीब दस बजे शाहजहांपुर के गांव गढ़िया रंगीन से आई थी। बरात आने के बाद बरातियों को एक बरातघर में नाश्ता कराया जा रहा था। इसी दौरान दूल्हे के चाचा कृष्णपाल एक काउंटर पर गोलगप्पे खा रहे थे। 
विज्ञापन


काउंटर पर दुल्हन के तहेरे भाई भागीरथ की ड्यूटी लगी थी लेकिन वह कहीं चला गया। इस पर भागीरथ का छोटा भाई संतोष गोलगप्पे खिलाने लगा।  आरोप है कि कृष्णपाल ने संतोष से गोलगप्पे ठीक से खिलाने को कहा। इसी बात पर दोनों में नोकझोंक हो गई। इस पर संतोष ने कृष्णपाल पर हाथ उठा दिया। इसके बाद वहां हंगामा हो गया। दुल्हन के पिता नन्हे ने आकर माफी मांगकर जैसे-तैसे विवाद शांत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बरात में जमकर हुई मारपीट 
संतोष के साथ मारपीट की बात संतोष के छोटे भाई को पता चली तो वह रात करीब 12 बजे पांच-छह लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर बरात में आ गया और मारपीट शुरू कर दी। दोनों तरफ से मारपीट हुई। मारपीट में लड़की के तहेरे भाई संतोष, लड़के के पिता ईश्वर दयाल, चाचा कृष्णपाल, भाई अवधेश, चाचा शेर सिंह व एक अन्य रिश्तेदार घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इनमें दूल्हे के पिता शामिल हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों की तरफ से भमोरा थाने में तहरीर दी गई, लेकिन सुबह दोनों पक्षों में समझौता हो गया। 

पुलिस की मौजूदगी में विदा हुई दुल्हन
रात में मारपीट के बाद जैसे तैसे कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को समझाया। इसके बाद शादी की रस्म पूरी हुई। सुबह विदा की तैयारी चल रही थी। एक गाड़ी में दहेज का सामान रखा हुआ था। बताते हैं कि तभी गाड़ी पर किसी ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। दुल्हन के पिता ने डायल 112 को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची। इसकेे बाद पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन को विदा किया गया।

भमोरा थाने के प्रभारी निरीक्षक रिषीपाल सिंह ने बताया कि रात में शराब के नशे में दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। पहले दोनों पक्षों ने तहरीर दी बाद में समझौता लिखकर दे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed