फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fifteen samples, including buckwheat flour, water chestnut flour, and ghee, were collected.

Bareilly News: कुट्टू व सिंघाड़े का आटा, घी समेत 15 नमूने लिए

Mon, 12 Oct 2026 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 12 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Fifteen samples, including buckwheat flour, water chestnut flour, and ghee, were collected.
बरेली। नवरात्र में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने अभियान चलाकर कुट्टू आटा, सिंघाड़ा आटा, घी, साबूदाना और मिठाइयों समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। दो दिन तक चली कार्रवाई में 15 खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय राहुल सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के नेतृत्व में टीम ने माधोबाड़ी स्थित विजय एंड कंपनी की निर्माण इकाई से सत्याज विजय श्री ब्रांड के कुट्टू आटे का पैक, सिंघाड़े के आटे का पैक, खुले कुट्टू आटे का नमूना लिया। मिनी बाइपास स्थित रिलायंस स्मार्ट बाजार से खुले साबूदाने, मूंगफली दाने और साबूदाना पापड़ के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

आईवीआरआई रोड स्थित मुल्ला जी चावल वालों से सप्तऋषि ब्रांड के कुट्टू आटा, सिंघाड़ा, वीर सावरकरनगर के अभयदीप एंटरप्राइजेज से बारी फ्रेश ब्रांड के कुट्टू आटा का नमूना लिया। धनेटा रेलवे फाटक स्थित जय मां दुर्गे स्वीट्स से लौंज और गुलाब जामुन, अशरफ खां की छावनी स्थित हाफिज किराना स्टोर से सिंघाड़ा आटा का नमूना लिया। जोगी नवादा स्थित हरिओम किराना स्टोर से कुट्टू आटा, स्टेडियम रोड स्थित श्रीकृष्णा घी निर्माण इकाई से पैक टिन और खुले घी के दो नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed