फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fields need urea; the system needs a network.

Bareilly News: खेतों को यूरिया की, व्यवस्था को नेटवर्क की जरूरत

Tue, 21 Jul 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 21 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Fields need urea; the system needs a network.
फरीदपुर। खेतों को यूरिया की जरूरत है, लेकिन खाद समितियों पर पहुंच रहे किसानों को नेटवर्क कमजोर होने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कई समितियों पर सर्वर डाउन है। खाद वितरण व्यवस्था सुचारू करने के लिए नेटवर्क की जरूरत है।
विज्ञापन

फरीदपुर तहसील क्षेत्र में नौ दिनों से सर्वर न चलने से खाद वितरण प्रभावित है। सरकारी और सहकारी खाद गोदामों की यही स्थिति है। इफको खाद गोदाम पर खाद की कमी से परेशान किसानों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। तहसील परिसर पहुंचकर तहसीलदार प्रशांत अवस्थी को ज्ञापन भी दिया। किसानों का आरोप है कि खाद समय पर न मिलने से उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं। गांव किशुर्रा स्थित इफको खाद गोदाम संचालक सर्वर न चलने या मशीन खराब होने का बहाना बनाता है। किसान रात में ही लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं। दिनभर में केवल आठ से 10 किसानों को ही खाद मिल पाती है। हजारों किसान रोजाना खाद के लिए चक्कर काट रहे हैं। पिछले लगभग 15 दिनों से खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान न होने पर वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


इफको खाद बाजार किशुर्रा के इंचार्ज अजय भारद्वाज ने बताया कि सर्वर कुछ ही देर चलता है। इसमें बमुश्किल आठ से 10 किसानों को ही खाद मिल पाती है। तहसीलदार प्रशांत अवस्थी ने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण वितरण परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाबगंज। तहसील के ब्लॉक नवाबगंज और भदपुरा में भी किसान परेशान हैं। नवाबगंज में नौ और भदपुरा में नौ सहकारी समितियां हैं।बीजामऊ किसान सहकारी सेवा समिति के सचिव कुलराज ने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण कुछ किसानों को ही खाद मिल पा रही है। संवाद



मीरगंज इफको केंद्र पर खाद वितरण बाधित, किसान परेशान



मीरगंज। धान की रोपाई के समय में किसानों को खाद लेने के लिए सुबह से शाम तक कतारबद्ध होना पड़ रही है। मीरगंज स्थित इफको केंद्र पर कई दिनों से मशीनों में कनेक्टिविटी की समस्या है। इससे खाद वितरण प्रभावित हो रहा है। खाद नहीं मिलने से फसल प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले किसानों का समय और किराया दोनों बर्बाद हो रहा है।

समसपुर निवासी रूमपाल सिंह ने बताया कि कनेक्टिविटी न होने से खाद नहीं मिली। गूला निवासी रामेंद्र सिंह ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। कपूरपुर निवासी सत्येंद्र पाल सिंह ने समय पर खाद न मिलने से उत्पादन घटने की आशंका जताई। मीरगंज इफको केंद्र प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि एनपीके और यूरिया उपलब्ध है। कनेक्टिविटी ठीक होते ही वितरण शुरू होगा लेकिन डीएपी लंबे समय से नहीं आई है।

बहेड़ी। भुड़िया कॉलोनी, तुलसमपुर सोसाइटी पर भी नेटवर्क न होने के कारण किसान परेशानी झेलने को मजबूर हैं।


वर्जन,

विभाग की ओर से पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है। इस कारण वेबसाइट में समस्या आ रही होगी। इसमें सुधार का काम जारी है। जल्द ही किसानों की समस्या दूर हो जाएगी। - ऋतुषा तिवारी, जिला कृषि अधिकारी

00000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed