फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   festival of Suhaag strengthens the bonds of relationships, Bareilly officials shared their experiences

Karwa Chauth 2025: रिश्तों की डोर को मजबूत करता है सुहाग का पर्व, बरेली के अफसरों ने साझा किए अनुभव

Fri, 10 Oct 2025 09:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Oct 2025 09:29 AM IST
विज्ञापन
festival of Suhaag strengthens the bonds of relationships, Bareilly officials shared their experiences
अफसरों ने करवाचौथ की पूर्व संध्या पर साझा किए अनुभव - फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ का व्रत दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास की डोर को मजबूत करता है। आमजन की तरह ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी अपने परिवार के साथ इसे उल्लासपूर्वक मनाते हैं। बरेली में तैनात पुलिस और प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को अमर उजाला से अपने अनुभव साझा किए। 
विज्ञापन

 

festival of Suhaag strengthens the bonds of relationships, Bareilly officials shared their experiences
पत्नी के साथ डीएम अविनाश सिंह - फोटो : अमर उजाला
वह परिवार संभालती हैं तो हम बेफिक्री से करते हैं जनसेवा
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि सनातन हिंदू धर्म के व्रत और त्योहारों के पीछे वैज्ञानिक आधार हैं। पत्नी रूबी सिंह करवाचौथ का व्रत भावपूर्ण तरीके से रखती हैं। लखनऊ रह कर वह कुशलतापूर्वक घर-परिवार संभालती हैं तो हम बेफिक्री के साथ जनसेवा करते हैं। शुक्रवार को भी वह व्रत रहेंगी और फोन पर हम दोनों एक-दूसरे को शुभकामनाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

festival of Suhaag strengthens the bonds of relationships, Bareilly officials shared their experiences
पत्नी के साथ एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
दांपत्य जीवन की अहमियत बताता है यह व्रत
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि अपने त्योहारों को हमें उत्साह के साथ मनाना चाहिए। पत्नी पीसीएस ऑफिसर वनिका सिंह रूटीन के कामकाज के साथ करवाचौथ का व्रत रहती हैं। इस व्रत का आधार आपसी विश्वास, प्रेम, समर्पण और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना है। यह व्रत दुनिया को भारतीय संस्कृति में दांपत्य जीवन की अहमियत बताता है।
विज्ञापन

festival of Suhaag strengthens the bonds of relationships, Bareilly officials shared their experiences
पत्नी के साथ नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य - फोटो : अमर उजाला
उनके व्रत से हमारे भीतर होता है ऊर्जा का संचार
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि अपनी कला-संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों के प्रति हमारे अंदर हमेशा गर्व का भाव होना चाहिए। पत्नी डॉ. प्रकृति आनंद करवाचौथ का व्रत रहती हैं। हालांकि मेडिकल ऑफिसर होने के कारण वह मरीजों की देखभाल में व्यस्त रहती हैं। उनके व्रत रहने से हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

 

festival of Suhaag strengthens the bonds of relationships, Bareilly officials shared their experiences
पत्नी के साथ एसपी सिटी मानुष पारीक - फोटो : अमर उजाला
उनके व्रत से हमें मिलता है मानसिक संबल
एसपी सिटी मानुष पारीक ने कहा कि कार्तिक पर्वों की विशाल शृंखला का मास है। पत्नी प्राध्यापिका मेघना पारीक करवाचौथ का व्रत पारिवारिक मूल्यों के अनुसार रहती हैं। उनके व्रत और पूजा-पाठ से उन्हें मानसिक संबल मिलता है। करवाचौथ केवल आस्था और परंपरा का पर्व नहीं, बल्कि यह पति-पत्नी के रिश्ते की गहराई और विश्वास का प्रतीक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed