फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Festival are expending useless spices

त्योहार में खपा रहे हैं बेकार मसाले

Sun, 09 Oct 2016 01:58 AM IST
बरेली, ब्यूरो
बरेली, ब्यूरो Updated Sun, 09 Oct 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Festival are expending useless spices
masale
त्योहारी सीजन में मसाले खरीदते समय सावधान हो जाएं। बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के बेकार मसाले बेचे जा रहे हैं। किसी में मिलावट है तो कोई एक्सपायरी हैं। खास बात यह है कि इन्हें गली मोहल्लों की परचूनी दुकान से लेकर मार्ट तक में खपाया जा रहा है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब डीएम के आदेश पर छापेमारी हुई। जिले भर में और भी दुकान और मॉल में इस तरह के मसालों की बिक्री की जानकारियां मिलीं हैं। डीएम ने इन सूचनाओं के आधार पर लगातार छापेमारी करके नष्ट कराने के निर्देश दिए हैं। व्यापारियों को आगाह किया है कि वह जनहित में एक्सपायरी डेट के मसालों को दो दिन में मार्केट से हटा लें, अन्यथा उनके खिलाफ  दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की हेल्पलाइन पर सूचना मिली थी कि दिवाली पर एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री बेची जा रही है। इसके अलावा मिलावटी सामान भी बिक रहा है। इसकी पड़ताल के लिए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में छापेमारी के आदेश भी किए हैं। दो दिन पहले बी मार्ट में इसका खुलासा ब्रांडेड कंपनी एमडीएच, गोल्डी और पतांजलि के एक्सपायरी डेट के पैक्ड मसालों में हुआ है। इन कंपनियों की पैक्ड मिर्च, गर्म मसाला, घनिया, हल्दी तथा अन्य सामान दो साल पूर्व की एक्सपायरी डेट के मिले हैं। जिन्हें देखकर प्रशासनिक अधिकारी चौंक गए। इन सभी मसालों के नमूने ले लिए और उनको परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया था। बाकी के पैकिट नष्ट करा दिए थे। शनिवार को भी एफएसडीएम टीम ने सुभाषनगर स्थित अमन डिपार्टमेंट स्टोर से दो साल पहले की एक्सपायरी डेट के मिर्च मसाले बरामद किए। इन सभी के नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। बाकी के करीब बीस हजार रुपये के इन मसालों को एफएसडीए टीम ने अपने सामने नष्ट करा दिया। 
विज्ञापन


इन कंपनियों के मसाले नष्ट कराए
गोल्डी, पतंजलि और एमडीएच 
एफएसडीए टीम ने छापेमारी करके पांच नमूने लिए हैं। जिनको परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। टीम ने सुभाषनगर के अग्रवाल डिपार्टमेंटल स्टोर से हल्दी का नमूना लिया है। नेकपुर स्थित भारत ट्रेडर्स से बेसन। मिश्रा प्रोवीजन स्टोर से सरसों का तेल, राम सरन किराना स्टोर से हल्दी तथा माल गोदाम स्थित सुचेता किराना स्टोर से कूटू आटे का नमूना लिया है। जिसे परीक्षण हो भेज दिया गया है। टीम में जिला अभिहित अधिकारी ममता कुमारी, अक्षय प्रधान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed