{"_id":"673bb6b62b68fbaf080727e4","slug":"fertilizer-shortage-in-committees-for-15-days-wheat-sowing-affected-bareilly-news-c-4-1-bly1039-523949-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: समितियों पर 15 दिनों से खाद की किल्लत, गेहूं की बोआई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: समितियों पर 15 दिनों से खाद की किल्लत, गेहूं की बोआई प्रभावित
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। विकासखंड में किसी भी समिति पर खाद नहीं होने से गेहूं की बोआई प्रभावित हो रही है। विलंब होने से अन्नदाता परेशान हैं। निजी दुकानों पर दुकानदार तय मूल्य से अधिक वसूल रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में गुस्सा है। हालांकि एडीओ सहकारिता ने अगले दो दिन में फतेहगंज पश्चिमी और मीरगंज विकासखंड की पांच-पांच समितियों पर खाद की रैक पहुंचने का दावा कर रहे हैं।
फतेहगंज पश्चिमी इलाके की समितियों पर पिछले 15 दिनों से खाद नहीं है, जिसके चलते 10 नवंबर तक अधिकतर क्षेत्रों में गेहूं की बोआई नहीं हो पाई है। लेट बोआई से गेहूं की पैदावार घटने के अनुमान से अन्नदाता उदास है। गांव कुरतरा निवासी टीकाराम सागर, पप्पू गंगवार, नुक्ता प्रसाद, गांव अगरास निवासी मुकेश युदवंशी, खिरका निवासी केपी गंगवार,ओमपाल गंगवार आदि अन्नदाताओं ने बताया कि अधिकतर क्षेत्रों में गेहूं की बोआई होने को पड़ी है। निजी दुकानें तय मूल्य से खाद पर 150 रुपये अधिक वसूल रहे हैं। वे इन समितियों का चक्कर लगाकर थक चुके हैं। अब एक-दो दिन में खाद नहीं पहुंचाया तो वे प्रदर्शन करने को विवश होंगे।--
एडीओ सहकारिता ज्ञानेंद्र भास्कर ने बताया कि दो दिन में फतेहगंज पश्चिमी की औंध,अगरास, खड़ौआ आदि समेत पांच समितियों और मीरगंज की भी पांच समितियों पर डीएपी खाद की रैक पहुंच जाएगी। खाद की किल्लत के सवाल पर उन्होंने बताया कि सप्लाई कम होने से खाद का संकट आया है, लेकिन अब इसका समाधान हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी इलाके की समितियों पर पिछले 15 दिनों से खाद नहीं है, जिसके चलते 10 नवंबर तक अधिकतर क्षेत्रों में गेहूं की बोआई नहीं हो पाई है। लेट बोआई से गेहूं की पैदावार घटने के अनुमान से अन्नदाता उदास है। गांव कुरतरा निवासी टीकाराम सागर, पप्पू गंगवार, नुक्ता प्रसाद, गांव अगरास निवासी मुकेश युदवंशी, खिरका निवासी केपी गंगवार,ओमपाल गंगवार आदि अन्नदाताओं ने बताया कि अधिकतर क्षेत्रों में गेहूं की बोआई होने को पड़ी है। निजी दुकानें तय मूल्य से खाद पर 150 रुपये अधिक वसूल रहे हैं। वे इन समितियों का चक्कर लगाकर थक चुके हैं। अब एक-दो दिन में खाद नहीं पहुंचाया तो वे प्रदर्शन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
एडीओ सहकारिता ज्ञानेंद्र भास्कर ने बताया कि दो दिन में फतेहगंज पश्चिमी की औंध,अगरास, खड़ौआ आदि समेत पांच समितियों और मीरगंज की भी पांच समितियों पर डीएपी खाद की रैक पहुंच जाएगी। खाद की किल्लत के सवाल पर उन्होंने बताया कि सप्लाई कम होने से खाद का संकट आया है, लेकिन अब इसका समाधान हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन