{"_id":"6abac3c2019cd5442c09dae6","slug":"female-neighbor-demands-extortion-money-from-retired-air-force-personnel-bareilly-news-c-4-bly1015-976695-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी से पड़ोसी महिला ने मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी से पड़ोसी महिला ने मांगी रंगदारी
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मचारी से पड़ोसी महिला द्वारा रंगदारी मांगने और धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इज्जतनगर थाने में महिला और उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि विरोध करने पर बाहरी लड़कों को बुलाकर धमकी दिलाई गई।
सन सिटी विस्तार निवासी अखिलेश चंद्र पांडेय ने रिपोर्ट में जिक्र किया कि वह भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त हैं। अखिलेश के पड़ोसी दंपती शिखा कुलश्रेष्ठ और मनोज कुलश्रेष्ठ कॉलोनी में बिना अनुमति डांस कोचिंग सेंटर चलाते हैं। इस वजह से दिनभर शोर होता है। सड़क भी घेर ली जाती है, इससे वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
22 सितंबर को अखिलेश अपनी पत्नी के साथ घर लौटे। कोचिंग के पांच-छह विद्यार्थी उनसे जबरन रुपये मांगने लगे। शिखा कुलश्रेष्ठ ने आकर कहा कि ये विद्यार्थी दूसरे समुदाय के हैं और यदि रुपये नहीं दिए तो वे बवाल कर देंगे। इसके बाद कुछ बाहरी लड़के भी वहां आ गए। अखिलेश का आरोप है कि शिखा और उसके साथ आए लड़कों ने उनके घर में घुसने की कोशिश की। पुलिस को बुलाने पर उनके सामने ही गाड़ी तोड़ने और घर में आग लगाने की कोशिश की गई। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि इज्जत नगर थाने में सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मचारी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।