फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Female municipal sanitation worker murdered by slitting her throat

Bareilly News: नगर निगम की महिला सफाईकर्मी की गला रेतकर हत्या

Wed, 16 Jul 2025 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Female municipal sanitation worker murdered by slitting her throat
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थनगर में किराये पर रहने वाली नगर निगम की सफाईकर्मी दीपा (35) की सोमवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या का शक उसके पति पर है। रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन

सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार सुबह पीआरवी को सिद्धार्थनगर में महिला की हत्या की सूचना मिली। इज्जतनगर पुलिस ने जानकारी की तो पता लगा कि दीपा नगर निगम में सफाईकर्मी थीं। उनका पति राजीव मौके पर नहीं मिला। मकान मालिक संतोष कश्यप ने बताया कि 11 जुलाई को ही राजीव ने यह मकान किराये पर लिया था। वह लोग तीन मकान के बाद बने दूसरे घर में रहते हैं। मंगलवार सुबह मीटर रीडिंग के लिए आए कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर उन लोगों ने आवाज लगाई।
विज्ञापन

पड़ोसी की छत पर चढ़कर संतोष का बेटा घर में उतरा तो बेड पर दीपा का शव पड़ा था। मकान का दूसरा दरवाजा अंदर से खुला था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो सोमवार रात दस बजे राजीव अकेला घर से निकलकर गली में जाता दिखाई दिया। इससे शक पुख्ता हो गया कि राजीव ने ही दीपा की हत्या की होगी। मकान मालिक संतोष की तहरीर पर राजीव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्राथमिक तौर पर मामला हत्या का है। महिला का गला रेता गया है। शक के आधार पर पति राजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। राजीव की गिरफ्तारी से स्थिति साफ हो जाएगी। - मानुष पारीक, एसपी सिटी

लखीमपुर खीरी में पढ़ते हैं बच्चे
पुलिस ने जानकारी की तो पता लगा कि दीपा की शादी प्रेमनगर मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति से हुई थी, जो नगर निगम में सफाईकर्मी था। उससे दीपा को दो बेटे हुए जो लखीमपुर खीरी जिले के किसी आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई करते हैं। पति की पांच साल पहले मौत के बाद दीपा को मृतक आश्रित के रूप में नौकरी मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed