फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fees increased under the guise of additional charges.

Bareilly News: अतिरिक्त शुल्क के नाम पर बढ़ाई फीस

Sat, 11 Jul 2026 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fees increased under the guise of additional charges.
बरेली। बरेली कॉलेज में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष फीस लगभग दोगुनी हो चुकी है। किसी भी पाठ्यक्रम की ट्यूशन फीस न बढ़ने के बावजूद कुल फीस दोगुने के करीब पहुंच गई है। यही नहीं जिन सुविधाओं के नाम पर फीस में इजाफा हुआ है, उनमें से ज्यादातर खस्ताहाल हैं। हालांकि, महाविद्यालय प्रशासन का दावा है कि पिछले वर्ष की तुलना में सिर्फ 751 रुपये बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष फीस के लिए प्रॉस्पेक्टस छापा ही नहीं गया है। हालांकि, पिछले वर्ष से तुलना करने पर यह तकरीबन दोगुनी बैठती है। इस बार फीस में जीएसटी वसूलने का मुद्दा विवाद की जड़ भी बना। विरोध के बाद प्रवेश समिति की ओर से फीस पर जीएसटी कम करने का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन

दूसरी ओर इस वर्ष भी विकास शुल्क, नगर निगम के कर, पुस्तकालय व साइकिल स्टैंड का किराया बढ़ा दिया गया है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि 600 रुपये विकास शुल्क के नाम पर बढ़ाए गए हैं। पिछले साल भी 600 रुपये बढ़ाए गए थे। वोकेशनल कोर्स के भी 400 रुपये बढ़ाए गए हैं। बिजली व पानी के नाम पर 125 रुपये और इंटरनेट फीस के नाम पर 26 रुपये बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
प्रबंध समिति के आदेश के बाद ही शुल्क समिति ने फीस तय की है। विकास शुल्क, नगर निगम के कर सहित कई श्रेणियां हैं। हालांकि, ट्यूशन फीस में कोई इजाफा नहीं किया गया है। प्रो. ओपी राय, प्राचार्य



बोर्ड ऑफ कंट्रोल को नहीं दी सूचना
30 मई को होने वाले बरेली कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव अब तक नहीं हुए हैं। ऐसे में किसी भी फैसले की सूचना बोर्ड ऑफ कंट्रोल के सदस्यों को भी होनी चाहिए, लेकिन बोर्ड ऑफ कंट्रोल के अध्यक्ष को मामले की सूचना ही नहीं है। जब संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने बोर्ड ऑफ कंट्रोल के अध्यक्ष मंडलायुक्त भूपेंद्र सिंह चौधरी से बात की तो उन्होंने कहा कि कॉलेज से उन्हें सूचना नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि इस बारे में सूचना मांगी जाएगी। जिस तरह फीस बढ़ाई जा रही है, क्या उसी के अनुरुप सुविधाएं भी मिल रहीं हैं, यह भी दिखवाया जाएगा।
पाठ्यक्रम प्रथम वर्ष फीस 2025-26 2026-27
छात्र-छात्रा छात्र-छात्रा
बीएससी गणित ग्रुप 2697-2565 4688-4556
बीएससी जीव विज्ञान ग्रुप 2927-2790 4770-4567
बीकॉम 2025-1897 3138-3006
बीए प्रैक्टिकल(एजुकेशन) 2265-2133 4197-4046
बीए नॉन प्रैक्टिकल 2025-1893 3957-3806
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed