फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fed up with domestic strife, a young man consumed poison and died.

Bareilly News: घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने खाया जहर, मौत

Mon, 06 Oct 2025 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Fed up with domestic strife, a young man consumed poison and died.
गांव नगीरामपुर की है घटना, मजदूरी कर परिवार का करता था पालन-पोषण
विज्ञापन

भुता। थाना क्षेत्र के गांव नगीरामपुर में शनिवार रात घरेलू कलह से तंग आकर 25 वर्षीय सचिन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने उनको निजी अस्पताल बरेली में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक गांव निवासी 25 वर्षीय सचिन ने घरेलू कलह से तंग आकर दिन शनिवार को किसी समय कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया। रात में उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों उन्हें बरेली स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। सचिन के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। सचिन मजदूरी आदि का काम कर परिवार का पालन-पोषण करता था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed