फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fed up with beating of irrigation worker, wife commits suicide

सिंचाई कर्मचारी की पिटाई से तंग पत्नी ने आत्महत्या की

Fri, 26 Jun 2020 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
Fed up with beating of irrigation worker, wife commits suicide
पूजा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

लटकने से मौत की पुष्टि, शरीर पर मारपीट और खरोंच के निशान भी मिले
विज्ञापन

मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, पुलिस ने पति को बैठाया

बरेली। किला के पंजाबपुरा में सिंचाई कर्मचारी की मारपीट से तंग उसकी पत्नी ने फंदा लगाकर गुरुवार को जान दे दी। मायके वालों को शव बिस्तर पर पड़ा मिला तो उनकी ससुरालवालों से खासी तकरार हुई। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया, हालांकि पोस्टमार्टम में लटकने से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने पति को थाने में बैठा लिया है।
पंजाबपुरा गुलाब नगर निवासी गोपेश दुबे सिंचाई विभाग में इलैक्ट्रीशियन है। गोपेश ने गुरुवार सुबह करीब दस बजे पड़ोस के कन्हैयाटोला निवासी ससुर अशोक कुमार पाठक को कॉल करके बताया कि पत्नी पूजा दुबे (36) ने फंदा लगाकर जान दे दी है। अशोक ने जिला अस्पताल में लैब असिस्टेंट अपने बेटे मोहित पाठक को तत्काल बेटी पूजा की ससुराल भेज दिया।
विज्ञापन

मायके वालों ने देखा कि पूजा का शव बिस्तर पर पड़ा है। पति का कहना था कि उसने फंदा लगाया था। मायके वालों ने इस बात पर एतराज किया कि फंदा लगे हुई स्थिति में उन्हें और पुलिस को कॉल क्यों नहीं की। काफी देर तकरार के बाद मायके वालों ने सूचना दी तो किला इंस्पेक्टर मनोज कुमार पुलिस के साथ पहुंच गए। अशोक ने बताया कि 2006 में उन्होंने पूजा की शादी गोपेश से की थी। उसके एक बेटा शिवांश भी है। आरोप लगाया कि गोपेश शराब पीकर पूजा से मारपीट करता था। वह पैसे न देने पर बुरी तरह पीटता था। उन्हें शक है कि उसी ने पीटकर हत्या की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। उसमें लटकने से मौत की पुष्टि हुई। मौत से पहले मारपीट की पुष्टि हुई। शव पर खरोंच व चोट के निशान थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि पति को पूछताछ के लिए लाया गया था। फिलहाल अंतिम संस्कार के लिए उसे भेज दिया है। यह हत्या का मामला नहीं है। फिर भी कोई तहरीर आई तो उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed