फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fear of game in compensation, NHAI will file arbitration

Bareilly News: मुआवजे में खेल की आशंका, आर्बिट्रेशन दायर करेगा एनएचएआई

Mon, 30 Sep 2024 03:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Fear of game in compensation, NHAI will file arbitration
बरेली। बीसलपुर-शाहजहांपुर हाईवे के चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण में अधिक मूल्यांकन संबंधी मामले एनएचएआई ने चिह्नित कर लिए हैं। अब इन पर आर्बिट्रशन दायर करने की तैयारी है। इससे उन लोगों को झटका लगेगा, जिन्होंने अधिसूचना से दो-तीन महीने पहले कौड़ियों के भाव जमीन खरीदकर करोड़ों कमाने का खेल रचा था।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक हाईवे के एलाइनमेंट की जानकारी मिलने पर तीन गांवों में कुछ बाहरी लोगों ने जमीन खरीदी थी और उस पर ढांचे खड़े करके मुआवजा हासिल करने की तैयारी की थी। अब शिकायत के बाद एनएचएआई ने ऐसे सभी मामलों पर आर्बिट्रेशन दायर करने की तैयारी की है। साथ ही, दोबारा मूल्यांकन के लिए भी पैरवी की है। एसडीएम बीसलपुर ने ऐसे मामलों में डीएम पीलीभीत को पहले ही रिपोर्ट भेज दी है। डीएम पीलीभीत ने जांच भी कराई है। जांच के निष्कर्ष और एनएचएआई तथा बीसलपुर तहसील प्रशासन की संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर अब प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed