{"_id":"6887f7bde887046d1d03fd14","slug":"fault-in-underground-cable-caused-power-outage-for-nine-hours-15-thousand-people-troubled-bareilly-news-c-4-vns1074-692125-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भूमिगत केबल में फाल्ट से नौ घंटे गुल रही बिजली, 15 हजार लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भूमिगत केबल में फाल्ट से नौ घंटे गुल रही बिजली, 15 हजार लोग परेशान
विज्ञापन
बरेली। रामगंगा नगर फीडर से जुड़े भूमिगत केबल में रविवार रात फाल्ट होने से नौ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। 15 हजार लोग (तीन हजार उपभोक्ता) परेशान रहे। दूसरे फीडर से सप्लाई शुरू की गई लेकिन लो वोल्टेज की समस्या आ गई। बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में लोकल फाल्ट के कारण बिजली गुल रही।
हरुनगला सबस्टेशन से पोषित रामगंगा नगर फीडर के भूमिगत केबल में रविवार रात करीब नौ बजे फाल्ट हो गया। इस दौरान सुबह छह बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। एसडीई विपुल शुक्ला ने बताया कि रात को सूचना मिलने के बाद टीमों ने पेट्रोलिंग की लेकिन करीब चार से पांच घंटे बाद फाल्ट मिल सका, इसको ठीक करने में सुबह के छह बज गए। इस दौरान दूसरे फीडर से बिजली सप्लाई तो चालू की गई, लेकिन लोड अधिक होने की वजह लो वोल्टेज और ट्रिपिंग के कारण लोगों को राहत नहीं मिल सकी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -
फाल्ट की झड़ी, आराम करते रहे कर्मचारी व लाइनमैन
सोमवार को हल्की बारिश में ही फाल्ट की झड़ी लग गई और बिजली निगम के अधिकारियों से लेकर कर्मचारी, लाइनमैन आराम फरमाते रहे। उपभोक्ताओं ने कॉल भी की लेकिन अधिकारियों ने फोन तक नहीं उठाया। जगतपुर के रहने वाले सीताराम ने बताया कि बारिश में तार झूल रहे हैं। अर्थ भी आ रहा है। इसकी शिकायत करने के लिए फोन किया लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। इसके अलावा आशुतोष सिटी कॉलोनी में सोमवार दोपहर से लेकर रात नौ बजे तक लोकल फाल्ट की वजह से बिजली गुल रही। सोमवार शाम कुतुबखाना सबस्टेशन के घंटाघर के पास बंच केबल में आग लगने से एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सिविल लाइंस से पोषित सर्किट हाउस फीडर पर 11 केवी की लाइन में फाल्ट होने की वजह से पूरे इलाके की एक घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
शाहदाना व हरूनगला उपकेंद्र से आज बाधित रहेगी आपूर्ति
मरम्मत कार्य के चलते शाहदाना व हरूनगला उपकेंद्र से मंगलवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत निगम की ओर से जारी सूचना के तहत, शाहदाना उपकेंद्र के शास्त्री मार्केट फीडर पर बंच केबल डाला जाएगा। इसके चलते नरकुलागंज, गंगापुर, आलमगिरिगंज, मजदूरों का अड्डा, गंगापुर क्षेत्र में सुबह तीन से लेकर 11:40 तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा, हरूनगला सबस्टेशन के लक्ष्य फीडर की 33 केवी लाइन पर गार्डिंग का काम कराया जाएगा। इस दौरान सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक का क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।