{"_id":"6892711a243b895c1c0d1b95","slug":"fault-in-high-tension-line-power-outage-throughout-the-day-bareilly-news-c-4-1-bly1039-698140-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट, दिनभर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट, दिनभर गुल रही बिजली
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। लगातार बारिश से अंधरपुरा फीडर से फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर आने वाली हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट हो गया। इससे कस्बे और 100 से अधिक गांवों में मंगलवार को दिनभर विद्युत आपूर्ति ठप रही।
लोगों ने बताया कि बारिश के थमने के बाद बिजली कर्मी फॉल्ट तलाशने निकले, लेकिन फॉल्ट नहीं मिल पाया। इसी बीच अंधरपुरा में ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई, जब ट्रांसफार्मर ठीक कराया गया तब हाईटेंशन लाइन को जांचा गया। फॉल्ट नहीं मिलने पर जगह-जगह लाइन को खोलकर जांच किया जाता रहा। इस दौरान लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर, बैटरी डाउन हो गए। पानी के टैंक भी खाली हो गए। खबर लिखे जाने तक विद्युत की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी। अवर अभियंता फतेहगंज पूर्वी राम सिंह ने बताया कि बारिश के कारण हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट हुआ है। तलाश करने के बाद मरम्मत कर आपूर्ति शुरू कराई जाएगी। संवाद