फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fatwa issued from Sunni Markaz .. Today only prayers in mosques of Bareilly

सुन्नी मरकज से जारी हुआ फतवाः बरेली की मस्जिदों में आज सिर्फ फर्ज नमाज

Fri, 27 Mar 2020 03:44 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 27 Mar 2020 03:44 AM IST
विज्ञापन
Fatwa issued from Sunni Markaz .. Today only prayers in mosques of Bareilly
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

सुन्नी मरकज की ओर से बृहस्पतिवार शाम फतवा जारी कर साफ किया गया कि शहर की मस्जिदों में लोग सिर्फ फर्ज नमाज अदा करेंगे, वह भी कलील यानी कम संख्या में। बाकी लोगों को घरों में पांच वक्त की तन्हा रहकर नमाज अदा करने को कहा गया है।

विज्ञापन


फतवे में कहा गया है कि मस्जिदों को आबाद रखा जाएगा लेकिन वहां भीड़ इकट्ठी नहीं होगी। देहात की मस्जिदों में जुमा नहीं होगा यानी वहां लोग घरों पर जोहर की फर्ज नमाज अदा करेंगे।
विज्ञापन

 

काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी की सदारत में उलमा की बैठक के बाद यह एलान किया गया। कहा गया कि सुन्नत और नफिल लोग नमाज घरों पर अदा करें। शहर से लेकर देहात तक मस्जिदों से दरगाह के फतवे का एलान किया गया और लोगों को इस पर अमल की हिदायत दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


जमात रजा मुस्तफा के उपाध्यक्ष सलमान हसन खां ने कहा कि कोरोना खतरनाक सूरत अख्तियार कर रहा है। ऐसे में अवाम को एहतियाद की जरूरत है। हुकूमत के निर्देशों का पालन करना लोगों का फर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed