फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   father returning with his missing son died after his car overturned four people were injured

Bareilly News: पानी से भरी खंती में पलटी कार, लापता बेटे को लेकर लौट रहे पिता की मौत, छह लोग घायल

Sat, 14 Sep 2024 06:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Sep 2024 06:46 PM IST
सार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बीसलपुर मार्ग पर टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। इससे लखीमपुर खीरी निवासी व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
father returning with his missing son died after his car overturned four people were injured
पानी से भरी खाई में पलटी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह लखीमपुर खीरी जा रही कार नवदिया झादा चौराहे के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरी खंती में पलट गई। हादसे में कार सवार उमाशंकर मौर्य की मौत हो गई। वह अपने लापता बेटे को लेकर मुजफ्फरनगर से लौट रहे थे। ड्राइवर समेत छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


लखीमपुर जिले के थाना सिजौली के गांव रामपुर रतिया निवासी उमाशंकर मौर्य (65) खेती करते थे। कई दिन पहले उनका बेटा मान सिंह नाराज होकर घर से कहीं चला गया था। तलाश के बाद उन्हें पता चला कि उनका बेटा मुजफ्फरनगर में है। बृहस्पतिवार रात वह गांव के ही चालक शांति यादव के साथ बोलेरो कार से बेटे लालू मौर्य, मनोज, लाल सिंह और दामाद अक्षय के साथ लखीमपुर खीरी से बेटे मान सिंह को लेने मुजफ्फरनगर के लिए निकले थे। शुक्रवार रात यह सभी लोग मान सिंह को लेकर लखीमपुर खीरी जा रहे थे। 

विज्ञापन
Trending Videos

शनिवार सुबह उनकी गाड़ी बरेली में नेशनल हाइवे पर नवदिया झादा चौराहे पर पहुंची कि अचानक गाड़ी का पीछे का टायर फट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड किनारे खंती में पलट गई। इससे उमाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी छह लोग घायल हो गए। इंस्पेक्टर आदेश कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed