फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Father of two children raped a nursing student on the pretext of marriage

Bareilly News: नर्सिंग छात्रा को शादी का झांसा देकर दो बच्चों के पिता ने किया दुष्कर्म

Thu, 15 Aug 2024 03:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Father of two children raped a nursing student on the pretext of marriage
फरीदपुर (बरेली)। नर्सिंग छात्रा से दो साल तक संबंध बनाने वाले की पोल खुली तो पता लगा कि वह दो बच्चों का पिता है। तब छात्रा की मर्जी के बिना आरोपी उसे ले गया और दुष्कर्म किया। झाड़ियों में बंधक पड़ी छात्रा को परिजनों ने मुक्त कराया। छात्रा के पिता ने आरोपी पर रिपोर्ट कराई है। एक गांव निवासी नर्सिंग की छात्रा के पिता ने रिपोर्ट कराई है कि दूसरे गांव निवासी शादीशुदा शख्स मोहित शर्मा दो बच्चों का पिता है। वह उनकी बेटी के साथ दो साल से दुष्कर्म कर रहा है। मोहित ने शादी का झांसा देकर बेटी को अपने चंगुल में फंसा लिया। बुधवार सुबह वह उनकी बेटी को घर के दरवाजे से उठा ले गया। फरीदपुर से करीब चार किमी दूर बीसलपुर रोड पर पुलिया के पास उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। वह लोग बेटी को खोजने के लिए प्रयास करने लगे, तभी किसी ने बताया कि आरोपी उसको बीसलपुर की तरफ लेकर गया है। उसके परिजन छात्रा को ढूंढते हुए पहुंचे और उसे बंधनमुक्त कर घर ले गए। छात्र के पिता ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस ने छह बार बदलवाई तहरीर
दुष्कर्म का मुकदमा लिखने में पुलिस ने छह बार तहरीर बदलवाई। पीड़ित परिवार पुलिस की कार्यशैली से परेशान हो गया। उसने जब उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही तब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया। एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखी गई है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed