{"_id":"6494ab93dcbfc1730b055f54","slug":"father-and-son-arrested-for-grabbing-25-kg-gold-from-saraf-bareilly-news-c-4-bly1015-189826-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सराफ का सवा दो किलो सोना हड़पने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सराफ का सवा दो किलो सोना हड़पने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। किला थाना क्षेत्र में सराफ से जेवर बनाने के नाम पर सवा दो किलो सोना ले जाने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों की हरकत से वे ग्राहक भी परेशान थे, जिन्होंने इन सराफों को सोना दिया था।
किला पुलिस ने छोटी बमनपुरी निवासी कमलदीप सिंह और उसके पिता सरदार मंजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मार्केट से कई सराफों का सोना लेकर आरोपी फरार हो गए थे। तीन मामलों में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थीं। दोनों मोबाइल फोन बंद करके छिपे हुए थे। मुखबिर की सूचना पर इन्हें पकड़कर चालान किया गया है।
आरोपियों के घर बैंक का नोटिस चस्पा
सूत्रों के मुताबिक गबन के आरोपी पिता-पुत्र ने बैंकों से भी कई लाख रुपये का लोन ले रखा है। इसलिए उनके मकान में बैंक का ताला लगा है और नोटिस भी चस्पा है। ऐसे में सराफ असमंजस में हैं कि उनका जेवर कैसे मिलेगा। पहले आरोपी दूसरे मोहल्ले में रहते थे, वहां भी धोखाधड़ी की थी।