फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fatehpur overall champion in state level women power lifting Bareilly team runner-up

Bareilly News: राज्य स्तरीय महिला पावर लिफ्टिंग में फतेहपुर ओवरऑल चैंपियन, बरेली की टीम उप विजेता

Tue, 11 Feb 2025 02:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Feb 2025 02:08 PM IST
सार

बरेली पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में फतेहपुर की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। बरेली की टीम दूसरे और कानपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
 

विज्ञापन
Fatehpur overall champion in state level women power lifting Bareilly team runner-up
उषा मां राज्य स्तरीय महिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में द्वितीय उषा मां राज्य स्तरीय महिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हो गया। बरेली पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में फतेहपुर की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। बरेली की टीम दूसरे और कानपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। यह प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, मास्टर्स, एक्विप्ड और अन-एक्विप्ड वर्गों में हुई। 

विज्ञापन


मिनी बाइपास के बैंक्वेट हाल में हुई सब जूनियर महिला एक्विप्ड वर्ग के 43 किलो भार में फतेहपुर की पूनम सिंह ने पहला, कानपुर की यशी यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में भी फतेहपुर की पूनम सिंह ने बाजी मारी। 47 किलो सब-जूनियर एक्विप्ड वर्ग में कानपुर की श्रेया गौड़ ने प्रथम स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में आकृति अव्वल 
जूनियर वर्ग में बरेली की आकृति कश्यप ने पहला स्थान हासिल हुआ। सीनियर वर्ग में फतेहपुर की पूनम सिंह ने प्रथम स्थान पाया। 52 किलो सब-जूनियर एक्विप्ड वर्ग में कानपुर की नैनसी कटियार प्रथम, फतेहपुर की स्वप्निल सिंह द्वितीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में सीतापुर की संध्या मिश्रा ने पहला, स्वप्निल सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 57 किलो जूनियर एक्विप्ड वर्ग में बरेली की चांदनी को पहला स्थान हासिल हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सीनियर वर्ग में बरेली की अनीता देवी ने पहला, फतेहपुर की रीना गुप्ता ने दूसरा स्थान हासिल किया। मास्टर वर्ग में फतेहपुर की रीना गुप्ता ने बाजी मारी। वहीं 63 किलो सब-जूनियर एक्विप्ड वर्ग में उन्नाव की अराध्या तिवारी प्रथम स्थान मिला। जूनियर वर्ग में सीतापुर की प्राची पटेल को पहला, फतेहपुर की रिशिमा पटेल को दूसरा स्थान मिला। 

सीनियर वर्ग में मुरादाबाद की पुष्पा चहर ने पहला, सीतापुर की प्राची पटेल ने दूसरा और फतेहपुर की रिशिमा पटेल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 69 किलो सब-जूनियर वर्ग में बरेली की इरा अली को प्रथम, कानपुर की अंजलि मिश्रा को द्वितीय, बरेली की शिखा यादव को तृतीय स्थान मिला। 

76 किलो वर्ग के नतीजे 
76 किलो सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, मास्टर वर्ग में क्रमश: बरेली की शाविका, यशसवी, रीता, रीता को पहला स्थान हासिल हुआ। 84 किलो जूनियर और सीनियर में क्रमश: खुशी गुप्ता और फतेहपुर की ओजस्वी ने बाजी मारी। वहीं अन-एक्विप्ड वर्ग में स्ट्रांग वुमन का खिताब पूनम सिंह, प्राची पटेल, पुष्पा चहर, तपस्या गौतम को मिला। एक्विप्ड वर्ग में पूनम सिंह, खुशी गुप्ता, पुष्पा चहर, रीता सिंह को इस खिताब से नवाजा गया। 

ओवरऑल चैंपियन फतेहपुर रहा। बरेली ने दूसरा और कानपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि अपर आयुक्त प्रीति जायसवाल और विशिष्ट अतिथि रंजना सोलंकी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed