फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fatal attack after hitting scooter in Jagatpur

Bareilly News: जगतपुर में स्कूटी को टक्कर मारने के बाद जानलेवा हमला

Sun, 04 Feb 2024 04:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Fatal attack after hitting scooter in Jagatpur
बरेली। बारादरी थाने के जगतपुर में बाइक सवार दबंगों ने स्कूटी में टक्कर मारने के बाद दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों युवकों के चेहरे व हाथ पर चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। बारादरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी है।
विज्ञापन

एजाजनगर गौंटिया निवासी अरबाज ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपने साथी साहिल व अजीम के साथ स्कूटी से जुबैर कपड़े वालों के यहां जा रहे थे। जब वह जगतपुर में रवि की चक्की के पास पहुंचे तो पीछे से आए बाइक सवार जगतपुर निवासी अंशू पटेल, आयुष ठाकुर और उसके साथी सैंडी ने स्कूटी में टक्कर मार दी। अरबाज ने विरोध किया तो तीनों ने ब्लेड से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इससे अरबाज और साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। अरबाज की ओर से तीनों हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमात के पदाधिकारी बोले- पेशेवर आरोपियों को करें गिरफ्तार

बरेली। जमात रजा ए मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खान के निर्देश पर संगठन के पदाधिकारी अरबाज व साहिल का हालचाल लेने पहुंचे। संगठन के लोगों ने उनके परिवार से भी बात की। साथ ही संगठन की ओर से हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों से जो जानकारी मिली तो पता लगा कि हमलावर पेशेवर अपराधी हैं और इलाके में अपना डर बनाने के लिए कोई न कोई घटना करते रहते हैं। इन पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। मोइन खान ने अधिकारियों से मांग की है कि जल्दी से जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में शाइबुद्दीन रजवी, असलम खान, शफीक अहमद, शरीक अब्बासी, हाफिज इश्तियाक, जफर रज़ा, हाजी इरशाद व अरशद रज़ा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
----



वर्जन

- जगतपुर मामले में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बारादरी थाना पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। - राहुल भाटी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed