फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers will be able to earn in dollars through tree plantation.

Bareilly News: पौधरोपण से किसान कर सकेंगे डॉलर में कमाई

Sun, 09 Aug 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 09 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be able to earn in dollars through tree plantation.
बरेली। जिले के किसान अब सिर्फ फसल उगाकर ही नहीं, बल्कि पेड़ों को संरक्षित कर भी कमाई कर सकेंगे। पर्यावरण संरक्षण को आमदनी से जोड़ने वाली कार्बन क्रेडिट योजना के तहत यह पहल की गई है। इसके तहत 239 किसानों ने करीब डेढ़ लाख से अधिक पौधों को बचाना शुरू कर दिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, कार्बन क्रेडिट का कारोबार अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ा है। इससे किसानों को डॉलर में कमाई का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन

इन पौधों से वातावरण में कार्बन का अवशोषण होगा। तय मानकों के आधार पर किसानों को कार्बन क्रेडिट मिलेंगे। इन क्रेडिट को बाजार में बेचकर किसानों को अतिरिक्त आय होगी। किसानों ने आम, बेल, जामुन, अमरूद, संतरा और नींबू जैसे फलदार पौधे लगाए हैं। योजना को लागू करने के लिए द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) की टीम जिले में पहुंची। टीम ने चयनित किसानों के खेतों में पौधों का स्थलीय निरीक्षण किया। पौधों की संख्या और स्थिति का सत्यापन कर सर्वे रिपोर्ट विभाग को सौंप दी गई है। इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया बढ़ेगी।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पहले किसानों के लिए पौधे लगाना और उन्हें बचाए रखना एक अतिरिक्त जिम्मेदारी मानी जाती थी। कार्बन क्रेडिट योजना इस धारणा को बदलने वाली है। किसान जितने अधिक पौधों को संरक्षित रखेंगे, उनका पर्यावरणीय महत्व उतना ही बढ़ेगा। इससे उन्हें तय प्रक्रिया के तहत आर्थिक लाभ भी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



डेढ़ लाख से अधिक पौधों की कार्बन बैंकिंग

इस योजना में 239 किसानों द्वारा संरक्षित किए जा रहे करीब 1,77,752 पौधे आधार हैं। इन पौधों द्वारा वातावरण से अवशोषित किए जाने वाले कार्बन का आकलन किया जाएगा। निर्धारित मानकों पर खरा उतरने के बाद कार्बन क्रेडिट तैयार होंगे। इसके बाद किसानों को इन क्रेडिट के माध्यम से आर्थिक लाभ मिलने का रास्ता खुलेगा। कार्बन क्रेडिट पर्यावरण के लिए किए गए ऐसे काम का प्रमाण है, जिससे कार्बन उत्सर्जन कम करने या कार्बन सोखने में मदद मिलती है।



वर्जन

जिले में 239 किसानों ने कार्बन क्रेडिट फाइनेंस योजना से जुड़कर 1 लाख 77 हजार से अधिक पौधों का सरंक्षण कर रहे हैं। शासन स्तर से आई तकनीकी टीम ने भी इन पौधों का मूल्यांकन पूर्व में किया है। इस प्रयास से पर्यावरण सरंक्षण के साथ ही किसानों को आर्थिक समृद्धि भी मिलेगी। - दीक्षा भंडारी, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed