{"_id":"696ab070e5ac38636b0a96e4","slug":"farmers-wandering-for-payment-after-weighing-at-paddy-purchasing-center-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-106227-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: धान क्रय केंद्र पर तौल कराने के बाद भुगतान के लिए भटक रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: धान क्रय केंद्र पर तौल कराने के बाद भुगतान के लिए भटक रहे किसान
विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1 कृषि मंडी स्थल में धान के भुगतान को लेकर प्रदर्शन करते किसान -स्रोत किसान
पोर्टल बंद से अटका किसानों का भुगतान, मंडी में किया प्रदर्शन
नवाबगंज। धान क्रय केंद्रों पर धान की तौल कराने के बाद पोर्टल बंद हो गए। पॉश मशीन पर फिंगर प्रिंट न लग पाने से लगभग 500 किसानों का भुगतान अधर में लटक गया है। इससे नाराज किसानों ने कृषि मंडी स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए भुगतान कराने की मांग की है।
नवाबगंज में कृषि उपमंडी स्थल में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की तौल कराने के लिए धान क्रय केंद्र खोले गए थे। धान की तौल कराने के बाद सरकार ने तीन जनवरी को पोर्टल बंद कर दिया है। इससे किसानों के फिंगर प्रिंट पॉश मशीन पर नहीं लग पा रहे हैं। किसानों ने शुक्रवार को मंडी स्थल पर प्रदर्शन किया, लेकिन किसानों की समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। प्रदर्शन करने वालों में राम किशोर याकूपुर, ललित कुमार याकूबपुर, देवदत्त, जानकी प्रसाद, संतराम, रामचन्द्र आदि ने चिंता जताई है।
-- -- -- -- --
सरकार ने 17 लाख क्विंटल धान का लक्ष्य दिया था, जो पूर्ण कर लिया है। तीन जनवरी को पोर्टल बंद कर दिए गए हैं। हमने 18 लाख 20 हजार क्विंटल के लक्ष्य की मांग की है। किसानों के भुगतान को लेकर अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। किसानों का भुगतान शीघ्र कराया जाएगा।
विज्ञापन
- अरविंद सिंह राठी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी