Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers sitting on the highway stopped from going to Delhi

दिल्ली जाने से रोका तो हाईवे पर बैठे किसान, पुलिस से नोकझोंक

Sun, 13 Dec 2020 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers sitting on the highway stopped from going to Delhi
पूरनपुर से दिल्ली जा रहे किसानों को पीलीभीत में असम हाईवे पर पुलिस ने रोक लिया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

जाम की स्थिति, आंदोलनरत किसानों के लिए राशन भी ले जा रहे थे

विज्ञापन
पीलीभीत। कृषि कानून के विरोध में दिल्ली में चल रहे आंदोलन में हिस्सेदारी करने जा रहे किसानों को पुलिस प्रशासन ने गजरौला क्षेत्र में जरा पुलिस चौकी पर रोक लिया। इसके बाद गुस्साए किसान असम हाईवे पर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। इससे जाम की स्थिति भी बन गई। इस दौरान किसानों के समर्थन में सपा नेता पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा भी पहुंच गए।

दिल्ली कूच करने को निकले सभी किसान पूरनपुर तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांव के थे। उनका कहना था कि दिल्ली में धरना दे रहे किसानों में उनके अपने भी है। उनको राशन और अन्य जरूरी सामान पहुंचाने के लिए निकले है। एक ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियां है। एक ट्रॉली में राशन भरा है, जबकि दूसरे में किसान बैठे हैं। किसानों को पहले गजरौला क्षेत्र में जरा पुलिस चौकी पर रोका गया। वहां पुलिस से नोकझोंक हुई। वहां किसान असम हाईवे पर दरी बिछाकर बैठ गए। इससे जाम लगने लगा तो गजरौला थाना पुलिस ने उन्हें आगे जाने के लिए कह दिया। इसके बाद किसानों को सुनगढ़ी क्षेत्र के पूरनपुर गेट चौकी के पास रोक लिया। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के किसान भी जमा हो गए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के सामने ही किसान बैरियर हटाकर जबरन ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर आगे बढ़ गए। इसके बाद करीब दो किलोमीटर आगे रास्ता बंद कर किसानों को रोक दिया गया। वहीं पूरनपुर गेट चौकी पर जमा भीड़ को आगे नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed