फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers sitting on strike in NHAI office

Bareilly News: एनएचएआई के दफ्तर में धरने पर बैठे किसान

Sun, 17 Nov 2024 03:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Farmers sitting on strike in NHAI office
बरेली। टोल प्लाजा के तीन किलोमीटर के दायरे के गांवों में रहने वालों से टोल टैक्स न लेने की मांग को लेकर किसान एकता संघ के पदाधिकारी शनिवार को एनएचएआई के ग्रीनपार्क स्थित कार्यालय पहुंचे। यहां कोई अधिकारी नहीं मिला तो परिसर में ही धरने पर बैठ गए। रुहेलखंड पुलिस चौकी के प्रभारी राहुल सिंह पुंडीर ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक से फोन पर वार्ता कराने के बाद किसानों से ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. रवि नागर के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल से सिक्योरिटी गार्ड ने शनिवार होने की बात कहकर अधिकारियों के जल्दी चले जाने की बात कही। कहा कि ज्ञापन देने के लिए आप लोग सोमवार को आएं। इसको लेकर किसान परिसर में ही धरने पर बैठ गए। कहा कि जिम्मेदार आएंगे तभी हम लोग हटेंगे।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला ने इंस्पेक्टर बारादरी को जानकारी दी। इसके बाद चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। एनएचएआई के पीडी से मोबाइल फोन पर बात करने के बाद सौंपे ज्ञापन में किसानों ने कहा कि तीन किलोमीटर दायरे के किसानों के लिए टोल फ्री न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश शर्मा, श्यामपाल गुर्जर, बहोरन लाल, प्रेमपाल गंगवार, लखपत सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed