{"_id":"614a3bd78ebc3e7ef6194eff","slug":"farmers-protest-against-ramganga-nagar-project-bareilly-news-bly4603557185","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा नगर परियोजना के विरोध में किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा नगर परियोजना के विरोध में किसानों का धरना
विज्ञापन
बीडीए कार्यालय पहुंचे किसान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीए कार्यालय के बाहर करीब दो घंटे तक बैठे रहे किसान
विज्ञापन
आवासीय परियोजना में भूमि अधिग्रहण के विरोध में हैं किसान
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण की रामगंगा नगरीय आवास परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने बीडीए कार्यालय के बाहर दो घंटे प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण न किया जाए।
बीडीए रामगंगा आवासीय योजना के तहत सेक्टर का विस्तार कर रही है। इसमें कुछ गांवों की जमीन ली जानी है। इसे लेकर किसान लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे है। पिछले महीने कमिश्नरी का घेराव भी किसान कर चुके हैं। मंगलवार को बीडीए कार्यालय के बाहर चंद्रपुर बिचपुरी, डोहरिया, अब्दुलापुर माफ ी, कलारी लालपुर, इटऊआ बेनीराम, मोहनपुर उर्फ रामनगर, अहरौला, बालीपुर अहमद, नहरिया, नबदिया झादा व कचौली के किसान पहुंचे। किसान करीब दो घंटे तक रामगंगा नगर आवासीय योजना का विरोध करते रहे। बीडीए के अधिकारियों ने कहा, किसानों से कहा जा चुका है कि बिना किसानों की मर्जी के उनकी जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
बीडीए के अधिकारी किसी भी किसान के पास जमीन लेने नहीं जा रहे हैं। सिर्फ उन्हीं किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा जो किसान खुद बीडीए को जमीन देगा। करीब दो घंटे बाद अधिकारियों के समझाने पर किसान वापस लौट गए। बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया, बोर्ड बैठक में भी यह प्रस्ताव पास हो चुका है। किसानों को भी यही बताया गया कि बिना उनकी मर्जी के बीडीए उनकी जमीन का अधिग्रहण नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
आवासीय परियोजना में भूमि अधिग्रहण के विरोध में हैं किसान बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण की रामगंगा नगरीय आवास परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने बीडीए कार्यालय के बाहर दो घंटे प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण न किया जाए।