फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers furious with BJP's program at IFFCO Gate

इफको गेट पर भाजपा के कार्यक्रम से भड़के किसान

Wed, 29 Dec 2021 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Farmers furious with BJP's program at IFFCO Gate
प्रदर्शन करते किसान।
बोले- अब एक जनवरी को हम भी यहीं करेंगे सभा
विज्ञापन

इफको संयंत्र के तीन सौ मीटर दायरे में हर प्रकार के कार्यक्रम पर है रोक
मंगलवार को प्रतिबंधित क्षेत्र में भाजपा की जन विश्वास यात्रा के स्वागत कार्यक्रम पर फूटा गुस्सा
इफको आंवला। इफको संयंत्र से 500 मीटर दूर करीब बीस दिन से धरने पर बैठे किसान मंगलवार को इफको गेट पर हर प्रकार के आयोजन के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र में भाजपा की जन विश्वास यात्रा के स्वागत समारोह के आयोजन पर भड़क गए। अब किसानों ने भी एलान कर दिया है कि एक जनवरी को होने वाली उनकी बरेली और मुरादाबाद मंडल की पंचायत इफको गेट पर ही होगी, इसके बाद से धरने इफको गेट पर ही चलेगा।
इफको प्रबंधन ने कोर्ट का हवाला देते हुए किसानों को फैक्टरी की सीमा से 300 मीटर दायरे में आंदोलन न करने की हिदायत दी थी। इस वजह से किसान फैक्टरी से 500 मीटर दूर वन विभाग कार्यालय के पास धरने पर बैठ गए। किसानों का धरना 11 दिसंबर से निरंतर जारी है। इस दौरान एसडीएम आंवला एन. राम ने धरना समाप्त करने के लिए किसानों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। तीन दिन पहले किसानों ने आंवला-भमोरा मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था, इसके बाद धरना स्थल पर प्रशासन ने बिजली पानी और अलाव का इंतजाम कराया। धरनास्थल पर रात को पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को किसानों की बैठक में भाकियू महासचिव शिशुपाल सिंह ने कहा कि इफको प्रबंधन ने किसानों को कोर्ट का हवाला देकर गेट पर धरना नहीं करने दिया था, लेकिन भाजपा की जन विश्वास यात्रा के स्वागत का कार्यक्रम इफको गेट पर ही आयोजित किया गया। किसानों का कहना है कि कोर्ट का आदेश अकेले उन्हीं पर लागू नहीं होता वह तो हर किसी पर लागू होता है फिर किसानों को गेट पर धरना प्रदर्शन करने से क्यों रोका गया और भाजपा वालों को क्यों करने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने इफको प्रबंधन पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने मंगलवार को हुए भाजपा के कार्यक्रम की लिखित सूचना पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को दी है, जिसमें उन्होंने अपना कार्यक्रम इसको गेट पर न होने देने के प्रति नाराजगी जताई है और कहा है कि अब एक जनवरी को धरनास्थल पर जुटने वाले बरेली और मुरादाबाद मंडल के किसानों का स्वागत कार्यक्रम इफको गेट पर ही होगा। इसके बाद पंचायत करके निर्णय लिया जाएगा कि प्रदर्शन इफको गेट पर जारी रखा जाएगा या फिर जहां चल रहा है वहीं। इस दौरान महाराज सिंह यादव, उदल सिंह वर्मा, बबलू सिंह, पंकज शर्मा, शिवराज, जितेंद्र सिंह, ओम शंकर सक्सेना, जानकी प्रसाद, राधेश्याम सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
नोट फोटो भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed