{"_id":"66fb3dcd65a5b4ecd40588a4","slug":"farmers-fed-up-with-power-cut-surrounded-the-sub-centre-and-closed-down-the-executive-engineer-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-101222-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किसानों ने एक्सईएन को 13 घंटे तक बनाया बंधक, जब बिजली आई तब छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किसानों ने एक्सईएन को 13 घंटे तक बनाया बंधक, जब बिजली आई तब छोड़ा
Tue, 01 Oct 2024 05:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:39 AM IST
सार
बरेली में बदहाल बिजली आपूर्ति को लेकर किसानों ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे आंवला उपकेंद्र का घेराव किया। अधिशासी अभियंता को बंधक बना लिया। किसानों ने कहा कि जब तब बिजली आपूर्ति शुरू नहीं कराई जाएगी, तब तक वह छोड़ेंगे नहीं।
विज्ञापन
आंवला उपकेंद्र के बाहर धरने पर बैठे किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के आंवला में बदहाल बिजली आपूर्ति को लेकर उपकेंद्र पर धरना के साथ ही भाकियू (टिकैत गुट) कार्यकर्ताओं व किसानों ने सोमवार को अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) को बंधक बना लिया। रात 11 बजे 13 घंटे बाद बिजली सप्लाई शुरू हुई तो धरना खत्म किया गया। तब तक एक्सईएन विश्वास कुमार उपकेंद्र में ही फंसे रहे।
कल्यानपुर पट्टी गांव में बीते दिनों आंधी-बारिश के दौरान टूटे नलकूप फीडर के खंभे अब तक सही नहीं किए गए थे। सोमवार सुबह 10 बजे धरना शुरू करते हुए किसानों ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों ने इसकी सुध नहीं ली। वहीं बिजलीकर्मी रुपये मांग रहे हैं। जब तक बदहाल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं होता, किसी को बिजलीघर से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।
किसानों ने घेरी गाड़ी
दोपहर के समय एक्सईएन खाना खाने के लिए बाहर जाने लगे तो किसानों ने उनकी गाड़ी का घेराव कर लिया। कहा कि धरना स्थल पर ही किसानों का बनाया खाना ही अधिकारी खाएंगे। इससे चेते अफसरों ने शाम को ही खंभे गांव भिजवाकर लगवाए। रात 11 बिजली सप्लाई चालू होने पर धरना खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता विश्वास कुमार ने बताया कि गांव में सिर्फ तीन खंभे टूटे थे। बारिश के चलते सड़क खराब होने की वजह से खंभे वहां तक नहीं जा पाए। रात में ही बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई।